केरल में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस आलाकमान ने वीडी सतीशन को राज्य का नया मुख्यमंत्री नामित किया है। इस घोषणा के साथ ही सीएम पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है।
रेस में सबसे आगे थे वेणुगोपाल इस चुनावी जीत के बाद केसी वेणुगोपाल सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि उन्हें 80 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। हालांकि, आखिरी समय में पार्टी आलाकमान ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई।
वेणुगोपाल ने दी अपनी प्रतिक्रिया आलाकमान के फैसले पर केसी वेणुगोपाल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें बैठक के लिए बुलाया था और उनकी राय ली थी। वेणुगोपाल ने कहा, मैं पार्टी के फैसले से पूरी तरह संतुष्ट हूं। एक सच्चे कांग्रेसी के तौर पर हम सभी नेतृत्व के निर्णय के साथ खड़े हैं।
एक नया केरल बनाएंगे : वीडी सतीशन मुख्यमंत्री नामित होने के बाद वीडी सतीशन ने कहा कि अब राज्य में एक नए दौर की शुरुआत होगी। उन्होंने राज्य की नाजुक आर्थिक स्थिति पर चिंता जताई, लेकिन भरोसा दिलाया कि कांग्रेस नेतृत्व में सब कुछ बदला जा सकता है। सतीशन ने बताया कि उन्हें पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं से बधाई संदेश मिले हैं।
UDF की शानदार वापसी 4 मई को आए विधानसभा चुनाव नतीजों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF ने 140 में से 102 सीटों पर कब्जा कर जोरदार वापसी की है। इसमें अकेले कांग्रेस को 63 सीटें मिली हैं। वहीं, CPI(M) को 26 और IUML को 22 सीटें हासिल हुई हैं। अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि सतीशन कब राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश करेंगे।
#WATCH | Delhi: Congress General Secretary (Org) KC Venugopal says, Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi discussed about the situation and the decision making process. They called me and asked me my opinion and we all discussed that... I am thanking the MLAs, party workers, party… pic.twitter.com/R2KG5q2MNC
— ANI (@ANI) May 14, 2026
मैच के बीच अचानक मैदान में कूदा कोहली का फैन, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
NEET UG पेपर लीक: आरोपी का सनसनीखेज दावा- बड़े लोगों को बचाया जा रहा है
थलापति विजय के शपथ ग्रहण में वायरल हुए हमशक्ल आर्मी ऑफिसर से मिले CSK स्टार अंशुल कंबोज, देखें वीडियो
प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार: भाई, भतीजे और बेटी नहीं, किसने दी मुखाग्नि?
मौसम अलर्ट: यूपी-असम समेत 10 राज्यों में आफत की बारिश, IMD ने जारी किया चेतावनी का रेडार
सचिन तेंदुलकर ने बीच रास्ते रुकवाई गाड़ी, गांव के बच्चों की जुगाड़ कार देख दंग रह गए क्रिकेट के भगवान
नीट पेपर लीक: आरोपी दिनेश बिंवाल पर आर-पार की जंग, फोटो से लेकर भाई तक के सबूतों ने घेरी भाजपा
IPL 2026: अब तो इंडिया के लिए नहीं खेलना... विराट कोहली की स्टंप माइक पर कही बात हुई वायरल
लाल किला धमाका: 7500 पन्नों की चार्जशीट में ऑपरेशन हेवेनली हिंद का खौफनाक खुलासा
राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर भाजपा का बड़ा हमला: 11 करोड़ की आय बनाम 60 करोड़ का खर्च