देशभर में मौसम का मिजाज दो भागों में बंटा हुआ है। जहां एक तरफ उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट है, वहीं दूसरी ओर मध्य व पश्चिमी भारत में लू (Heatwave) का प्रकोप बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 मई को लेकर विस्तृत चेतावनी जारी की है।
उत्तर-पश्चिमी राज्यों में मौसम का तेवर सख्त रहेगा। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। यहां 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का अंदेशा है। हिमाचल प्रदेश में भी आंधी-तूफान को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। लखनऊ, कानपुर, शाहजहांपुर, प्रयागराज और शामली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में भी कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश से उलट, पश्चिमी राजस्थान में गंभीर लू (Heatwave) की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं, दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए रहेंगे; यहां अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के बीच रहने का अनुमान है।
बीते दिनों उत्तर प्रदेश में आए भीषण तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। भदोही, बदायूं, फतेहपुर और सोनभद्र जैसे जिलों में तूफान के चलते 37 लोगों की जान चली गई। तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए, कच्चे मकान ढह गए और कई घरों की छतें उड़ गईं। प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
*2 DAY S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 13.05.2026 pic.twitter.com/9OZ0z8Blyb
— मौसम केंद्र, लखनऊ - IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) May 13, 2026
PBKS vs MI: प्लेऑफ की होड़ में पंजाब के सामने मुंबई की चुनौती, जानें पिच और प्लेइंग-11 का हाल
IPL 2026: मैदान पर गिरी सोने की चेन, देवदत्त पडिक्कल ने ईमानदारी से जीता फैंस का दिल
थलापति विजय के शपथ ग्रहण में वायरल हुए हमशक्ल आर्मी ऑफिसर से मिले CSK स्टार अंशुल कंबोज, देखें वीडियो
बरेली में सुपरमैन बने शख्स का वीडियो वायरल: आंधी में टीन शेड के साथ हवा में उड़ गया युवक
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले बीजिंग ने खींची लक्ष्मण रेखा , इन 4 मुद्दों पर बोलने की मनाही
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की बढ़ी मुश्किलें, स्टार ऑलराउंडर जेमी ओवरटन टूर्नामेंट से बाहर
दिल्ली-NCR में ओलों की बौछार, उत्तर भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट; जानें देशभर के मौसम का हाल
धर्मशाला में संकट: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच पर मंडराया बारिश का साया
यही हार का फर्क था... विराट कोहली की सुनामी में उड़े रहाणे, हार के बाद कप्तान ने दिया बड़ा बयान
सैमसंग-एप्पल की बढ़ सकती है धड़कनें: भारत आ रहे ओप्पो के दो सुपर-पावरफुल फ्लैगशिप फोन