क्रिकेट के मैदान पर अक्सर रनों की बारिश और आक्रामक बल्लेबाजी सुर्खियां बटोरती है, लेकिन IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हुए मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ जिसने खेल भावना की नई मिसाल पेश की। इस मैच में चर्चा का केंद्र कोई चौका या छक्का नहीं, बल्कि एक गोल्ड चेन रही।
क्या था पूरा मामला? कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की पारी के चौथे ओवर में जैकब बैथेल बल्लेबाजी कर रहे थे। कार्तिक त्यागी की एक शॉर्ट-पिच गेंद सीधे बैथेल के हेलमेट पर जाकर लगी। इस जोरदार झटके के कारण बैथेल के गले में पहनी सोने की चेन टूटकर पिच पर ही गिर गई।
आउट होने के बाद भी नहीं हुआ एहसास गेंद हेलमेट पर लगने के बाद जैकब बैथेल अपना विकेट गंवा बैठे। झटके की वजह से उन्हें यह पता ही नहीं चला कि उनकी कीमती चेन पिच पर गिर चुकी है। वह अपना सिर झुकाए निराश होकर पवेलियन की ओर चल दिए। मैच की आपाधापी में सुरक्षाकर्मियों और अंपायरों का भी इस ओर ध्यान नहीं गया।
पडिक्कल की ईमानदारी ने जीता सबका दिल अगले बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर देवदत्त पडिक्कल आए। जैसे ही उनकी नजर पिच पर गिरी उस चेन पर पड़ी, उन्होंने बिना देरी किए उसे उठाया। पडिक्कल ने वहां कोई लापरवाही नहीं दिखाई और तुरंत उस चेन को मैच ऑफिशियल्स को सौंप दिया, ताकि वह सही सलामत बैथेल तक पहुंच सके। यह पूरा वाकया लाइव मैच के दौरान कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं जैकब बैथेल जैकब बैथेल के लिए IPL 2026 का यह सीजन अब तक काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। फिल साल्ट के चोटिल होने के बाद उन्हें बतौर ओपनर टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह अपनी लय हासिल करने में नाकाम रहे हैं। अब तक खेली गई 6 पारियों में बैथेल के बल्ले से केवल 85 रन निकले हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर महज 27 रन रहा है।
*Jacob Bethell got a hit on his helmet post ball hit bat.. his gold chain ⛓️💥 also came out n fallen on ground 🤔#RCBvsKKR #KKRvsRCB #RCBvKKR #KKRvRCB #ViratKohli #Rahane #IPL #Raipur pic.twitter.com/OLmFxKaDsS
— Cric_Lover 🏏 (@ankit_bhattar) May 13, 2026
दिग्गज इंग्लिश ऑलराउंडर का संन्यास, रेड-बॉल क्रिकेट को कहा अलविदा
बीजिंग पहुंचे ट्रंप, लेकिन जिनपिंग की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई कूटनीतिक हलचल
विराट कोहली ने रचा इतिहास: धोनी और रोहित को पछाड़ बने आईपीएल के किंग
केन-बेतवा प्रोजेक्ट पर बवाल: अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, तहसीलदार की गाड़ी के परखच्चे उड़े
हम भेड़-बकरी नहीं हैं : स्वाति मालीवाल के बयान पर भड़कीं AAP विधायक ने ठोका मानहानि का केस
दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग: क्या राजनीति है वजह या बिश्नोई गैंग की तीसरी चेतावनी?
आंधी में तिनके की तरह उड़े शख्स; टीनशेड के साथ हवा में लहराया शरीर, मची तबाही
प्रतीक यादव के निधन से शोक में डूबा यादव परिवार, मुकेश सहनी और दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
मुंबई इंडियंस में मची हलचल: क्या हार्दिक पांड्या की चोट और टीम से दूरी है कोई बड़ा संकेत?
किंग के सेट से अभिषेक बच्चन का ‘खूंखार’ लुक लीक, विलेन के अवतार में मचाएंगे तहलका