उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ के बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम यात्रा में भारी जनसैलाब उमड़ा, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ योगी सरकार के मंत्री, विधायक और हजारों समर्थक शामिल हुए।
कौन है वो शख्स जिसने दी मुखाग्नि? इस अंतिम संस्कार में एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा—प्रतीक को मुखाग्नि किसने दी? परंपराओं के अनुसार, आमतौर पर भाई या बेटा मुखाग्नि देते हैं। हालांकि, प्रतीक के मामले में न तो भाई अखिलेश यादव, न भतीजे अर्जुन और न ही उनकी बेटियों ने चिता को मुखाग्नि दी।
सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक के ससुर और अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। उन्होंने ही अंतिम संस्कार की सभी रस्में पूरी कीं। हालांकि, पंडित ध्रुव कुमार तिवारी ने मीडिया से चर्चा में यह टिप्पणी की कि यदि अखिलेश यादव या उनके बेटे मुखाग्नि देते तो बेहतर होता।
अखिलेश और परिवार का भावुक पल प्रतीक यादव की अंतिम विदाई के समय अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव और प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने भाई की चिता पर लकड़ी रखकर उन्हें नमन किया। वहीं, अपर्णा यादव और उनकी बेटियों ने भी नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान वहां मौजूद समर्थक प्रतीक भैया अमर रहें के नारे लगाते नजर आए।
दिग्गजों ने दी अंतिम विदाई अंतिम यात्रा से पहले, जब पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा गया था, तब कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्वामी अवधेशानंद गिरि के अलावा उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी वहां पहुंचे और दिवंगत प्रतीक यादव को पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रतीक यादव के निधन से राजनीति और उनके समर्थकों के बीच शोक की लहर है। पुलिस और प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
*#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा सांसद डिंपल यादव ने प्रतीक यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2026
अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे, प्रतीक यादव का कल निधन हो गया। pic.twitter.com/dkpCovifgF
पीएम मोदी की अपील का असर: दफ्तरों से लेकर सड़कों तक बदला सरकारी कामकाज, मंत्रियों ने चुनी साइकिल और मेट्रो
केरल का नया मुख्यमंत्री तय: रेस में सबसे आगे थे वेणुगोपाल, फिर कैसे पलटी बाजी?
इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर का अचानक संन्यास, 10 हजार से ज्यादा रन और 380 विकेट के सफर पर लगी विराम
हम भेड़-बकरी नहीं हैं : स्वाति मालीवाल के बयान पर भड़कीं AAP विधायक ने ठोका मानहानि का केस
NEET UG पेपर लीक: आरोपी का सनसनीखेज दावा- बड़े लोगों को बचाया जा रहा है
ईंधन बचाने के लिए बुलेट पर सवार होकर विधानसभा पहुंचे CM फडणवीस, 6 महीने तक बड़े कार्यक्रमों पर रोक
जब कान्स के रेड कार्पेट पर उतरी थी देवदास की जोड़ी: ऐश्वर्या और शाहरुख ने ऐसे लूटी थी महफिल
दिल्ली में फिर लौटा गर्मी का सितम: 41 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, IMD की चेतावनी
समंदर के सीने पर कुदरती चमत्कार : 60 मिनट में गायब हो जाता है यह जादुई रास्ता
IPL 2026: हवा में उड़े 36 वर्षीय मनीष पांडे, विराट कोहली भी रह गए दंग; देखें वीडियो