रायपुर: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई इस जीत के साथ ही आरसीबी अब 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गई है। वहीं, इस हार से कोलकाता की प्लेऑफ की राह बेहद कठिन हो गई है।
रघुवंशी और रिंकू की जुगलबंदी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत खराब रही। ओपनर अजिंक्य रहाणे (19) और फिन एलन (18) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला और 46 गेंदों में 71 रनों की आतिशी पारी खेली। अंत में रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 49 रन और कैमरून ग्रीन ने 32 रनों का योगदान देकर टीम को 20 ओवर में 192/4 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया। आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिक सलाम ने एक-एक विकेट लिया।
विराट किंग कोहली का जलवा 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी को जैकब बेथल (15) के रूप में जल्दी झटका लगा। लेकिन इसके बाद विराट कोहली एक छोर पर चट्टान की तरह खड़े रहे। कोहली ने अपनी क्लास और आक्रामकता का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए महज 58 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 60 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 105 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।
जीत के साथ प्लेऑफ के करीब आरसीबी कोहली के इस शतकीय तूफान के आगे केकेआर के गेंदबाज बेबस नजर आए। हालांकि, बीच के ओवरों में रजत पाटीदार (11) और टिम डेविड (2) के विकेट गिरे, लेकिन कोहली ने संयम नहीं खोया। आरसीबी ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत ने बेंगलुरु की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर दी है, जबकि कोलकाता के लिए आने वाले मुकाबले करो या मरो जैसे होंगे।
*The heart and soul of #KKR s innings today 💜
— IndianPremierLeague (@IPL) May 13, 2026
Angkrish Raghuvanshi keeps impressing in this tournament 👏👏
Relive his knock ▶️ https://t.co/vsdMJ7WIUU #TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvKKR pic.twitter.com/X7hN9OrCIb
ट्रंप की चीन यात्रा से पहले बीजिंग ने खींची लक्ष्मण रेखा , इन 4 मुद्दों पर बोलने की मनाही
राहुल गांधी के विदेश दौरों पर सियासत तेज: 60 करोड़ के खर्च पर बीजेपी का तीखा सवाल- पैसा कहां से आया?
राजनीति में आने के लिए दिलजीत दोसांझ पर दबाव? भगवंत मान के खुलासे से मची हलचल
किंग के सेट से अभिषेक बच्चन का बैडऐस लुक लीक, विलेन के अवतार ने बढ़ाई हलचल
Motorola का पावरफुल फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च: 6,000mAh बैटरी और धमाकेदार फीचर्स के साथ एंट्री
विराट का शतकीय तूफान , RCB ने KKR को रौंदकर पॉइंट्स टेबल में जमाया कब्जा
मौसम अलर्ट: यूपी-असम समेत 10 राज्यों में आफत की बारिश, IMD ने जारी किया चेतावनी का रेडार
मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं करूंगा : बंगाल चुनाव जीतते ही BJP विधायक का विवादास्पद बयान
बीजिंग पहुंचे ट्रंप, लेकिन जिनपिंग की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई कूटनीतिक हलचल
14 मई वेदर अपडेट: कहीं भीषण लू का टॉर्चर, तो कहीं आफत की बारिश; जानें अपने शहर का हाल