शर्म नहीं आती? : सलमान आगा की हेकड़ी निकली खोखली, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को चटाई धूल
News Image

क्रिकेट के मैदान पर अक्सर बड़बोलेपन का अंजाम बेहद शर्मनाक होता है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ मीरपुर (ढाका) में खेले गए पहले टेस्ट मैच में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। बांग्लादेश के खिलाफ मिली 104 रनों की ऐतिहासिक हार के बाद पाकिस्तानी टीम क्रिकेट जगत में हंसी का पात्र बन गई है।

अहंकार बना गले की हड्डी इस हार की सबसे ज्यादा चर्चा मध्यक्रम के बल्लेबाज सलमान अली आगा के उस दावे के कारण हो रही है, जो अब उनके लिए मुसीबत बन गया है। मैच के चौथे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने तंज कसते हुए कहा था, अगर बांग्लादेश बहादुरी दिखाए और हमें 260-270 रनों का लक्ष्य दे, तो हम जीत के लिए जाएंगे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनमें ऐसा करने की हिम्मत है।

बांग्लादेश ने दी करारी चुनौती सलमान आगा की इस चुनौती को बांग्लादेशी टीम ने पूरी संजीदगी से लिया। मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी 240/9 पर घोषित की और पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 268 रनों का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश ने न केवल सलमान का चैलेंज स्वीकार किया, बल्कि शानदार खेल दिखाते हुए पाकिस्तान के जीत के दावों की धज्जियाँ भी उड़ा दीं।

मैदान पर फिसड्डी साबित हुआ पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई। पूरी टीम महज 163 रनों पर सिमट गई। खास बात यह है कि जिन सलमान आगा ने जीतने की बड़ी-बड़ी बातें की थीं, वे खुद केवल 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी घातक गेंदबाजी से 5 विकेट चटकाकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी।

सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा मैच के बाद सोशल मीडिया (X) पर फैंस ने सलमान आगा और पूरी टीम को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, उन्हें लगा था कि 260 रनों का पीछा करना बच्चों का खेल है, पर नतीजा शर्मनाक रहा।

वहीं, गुस्साए फैंस ने खिलाड़ियों के अनुशासन और रवैये पर सवाल खड़े किए। कई यूजर्स ने सीधे शब्दों में पूछा, क्या आप लोगों को शर्म नहीं आती? फैंस का मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी मैदान पर प्रदर्शन से ज्यादा स्टाइल मारने और इंटरव्यू देने में रुचि रखते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अब भारत में ही होगा राफेल की MICA मिसाइलों का इलाज , फ्रांस के साथ ऐतिहासिक करार

Story 1

बिना स्पीड ब्रेकर दौड़ेगी इकोनॉमी : अनिल अग्रवाल का बड़ा विजन, बताया कैसे बदलेगी भारत की तस्वीर

Story 1

अमेरिका-ईरान के टकराव में पाकिस्तान का डबल गेम ! शांतिदूत बनकर पर्दे के पीछे कर दिया खेला?

Story 1

दूल्हे की गजब हरकत! दुल्हन को पहनाने की जगह खुद ही पहन ली वरमाला, वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Story 1

10 रुपये का डायपर लीक नहीं होता, पर पेपर लीक हो जाता है : NEET विवाद पर खान सर का तीखा हमला

Story 1

फिर युद्ध के मु्हाने पर दुनिया: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को बताया कूड़ा , ठप पड़ी बातचीत

Story 1

ट्रंप को खुश करने के लिए चीन ने बलि चढ़ा दिया पाकिस्तान! लीक की ईरानी विमानों की सीक्रेट लोकेशन

Story 1

बंगाल में भगवा सत्ता से बौखलाया बांग्लादेश: शुभेंदु अधिकारी को मिल रही धमकियां, सीमा पर बाड़बंदी से मची खलबली

Story 1

तमिलनाडु की राजनीति में भूचाल: AIADMK का बड़ा दांव, फ्लोर टेस्ट से पहले विजय की TVK को दिया समर्थन

Story 1

कुवैत की संप्रभुता को चुनौती: बूबियन आईलैंड पर ईरान के IRGC का ग्राउंड ऑपरेशन