उत्तर प्रदेश के चंदौली में पिछले कुछ दिनों से फैला मौत का खौफ अब खत्म हो चुका है। तीन लोगों की निर्मम हत्या कर सनसनी फैलाने वाला सीरियल किलर गुरप्रीत सिंह, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। अमृतसर का रहने वाला यह पूर्व फौजी चंदौली के लिए काल बन चुका था।
कौन था गुरप्रीत और कैसे बना दरिंदा? पुलिस जांच में सामने आया है कि गुरप्रीत भारतीय सेना का पूर्व जवान था, जो 2021 में रिटायर हुआ था। शराब की लत ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। इस साल अप्रैल में बिहार के आरा में उसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा, जिसके बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा और धीरे-धीरे एक साइको किलर में तब्दील हो गया।
24 घंटे में तीन हत्याएं गुरप्रीत की दरिंदगी का सिलसिला रविवार सुबह शुरू हुआ। उसने पहले सकलडीहा के पास पैसेंजर ट्रेन में मंगरू नाम के यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी। अगले ही दिन सोमवार रात उसने जम्मू तवी एक्सप्रेस में दिनेश साहू नाम के यात्री को अपना शिकार बनाया। हैवानियत का सिलसिला यहीं नहीं थमा; सोमवार सुबह उसने अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला लक्ष्मीना देवी को भी मौत के घाट उतार दिया।
ग्रामीणों के साहस ने किया बेनकाब तीसरी हत्या के बाद भागते हुए दरिंदे को ग्रामीणों ने देख लिया। अपनी जान जोखिम में डालकर गांव वालों ने उसे चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पता चला है कि उसका अपने शिकारों से कोई पुराना विवाद नहीं था; वह महज अपनी खींच मिटाने के लिए बेकसूरों की जान ले रहा था।
क्राइम सीन के दौरान हुआ खात्मा पुलिस जब आरोपी को क्राइम सीन के रिक्रिएशन के लिए ले गई, तो उसने भागने की कोशिश की। गुरप्रीत ने एक पुलिसकर्मी की सर्विस पिस्टल छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस एनकाउंटर के साथ ही चंदौली में एक खौफनाक अध्याय का अंत हो गया है।
*Chandauli, Uttar Pradesh: A serial killer was killed in a police encounter in Chandauli. The accused, Gurmeet Singh, a former soldier from Amritsar, allegedly committed three murders in 24 hours. Police teams intercepted him while he was fleeing with a weapon, and he was declared… pic.twitter.com/DRpc8l75SW
— IANS (@ians_india) May 11, 2026
सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड: संदिग्ध शूटर की मां का दावा, मेरा बेटा बेगुनाह, उस रात वह यूपी में था
हिमंत बिस्वा सरमा 2.0: असम में फिर सरमा राज , शपथ से पहले नमन की खास वजह
12 मई 2026: दुनिया भर में मौसम का रौद्र रूप , कहीं ओले तो कहीं बाढ़ का कहर
असम में हिमंत 2.0 का शंखनाद: लगातार दूसरी बार सीएम बने सरमा, गुवाहाटी में दिखा NDA का शक्ति प्रदर्शन
पेट्रोल-डीजल बचाएं, सोना न खरीदें और स्वदेशी अपनाएं: पीएम मोदी की देशवासियों से खास अपील
पश्चिम एशिया संकट के बीच राजनाथ सिंह का आश्वासन: घबराएं नहीं, देश में जरूरी सामान की कोई कमी नहीं
सर्जिकल स्ट्राइक एक्सपर्ट डॉ. इंद्रनील खान: कैसे एक डॉक्टर ने ढहाया टीएमसी का 25 साल पुराना अभेद्य किला ?
पीएम मोदी की अपील का असर: महाराष्ट्र सरकार ने रद्द किया कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा
NEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों पर NTA की बड़ी सफाई, जांच में जुटी SOG
सुवेंदु का ऑपरेशन क्लीन : बंगाल में सिंडिकेट राज और अवैध खनन पर CM की सीधी सर्जिकल स्ट्राइक