पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व दिग्गज नेता और अब भाजपा सांसद राघव चड्ढा ने अपनी पुरानी पार्टी पर करारा हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब को खुशहाल बनाने का वादा करने वाली सरकार ने राज्य को आर्थिक रूप से कंगाल कर दिया है।
राघव चड्ढा ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने आप को सरकार चलाने के लिए भारी जनादेश दिया था, न कि खजाना लूटने के लिए। उन्होंने कहा, यह पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के साथ किया गया विश्वासघात है।
चड्ढा ने छापेमारी के दौरान सामने आए तथ्यों का हवाला देते हुए कहा कि जिस तरह बालकनी से 21 लाख रुपये फेंके गए, वह आप के दावों की पोल खोलने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने दावा किया कि 100 करोड़ रुपये के गबन की खबरें बेहद चौंकाने वाली हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के पीछे करोड़ों की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संजीव अरोड़ा की कंपनी फर्जी जीएसटी बिलों का उपयोग कर रही थी।
सूत्रों के मुताबिक, दुबई से भारत में धन की अवैध वापसी के लिए मोबाइल फोन के निर्यात में बड़े पैमाने पर धांधली की गई। इस पूरे खेल में फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट और जीएसटी रिफंड के जरिए सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया गया और व्यक्तिगत संपत्ति बनाई गई।
राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने आप को अपने जीवन के 15 साल दिए, लेकिन आज यह पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी लोगों के हाथों में है।
उन्होंने बताया कि जब भी पार्टी के भीतर इन मुद्दों को उठाने की कोशिश की गई, उन्हें चुप करा दिया गया। गौरतलब है कि चड्ढा के अलावा अशोक मित्तल, संदीप पाठक और स्वाति मालीवाल समेत सात सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
बीजेपी सांसद ने कहा कि एजेंसियां तो अपना काम कर रही हैं और कानून अपना रास्ता अपनाएगा, लेकिन असली कार्रवाई पंजाब की जनता करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में राज्य की जनता आम आदमी पार्टी को उनके किए की सजा जरूर देगी।
#WATCH | Delhi | On ED raid on Punjab Minister Sanjeev Arora, Rajya Sabha MP and BJP leader Raghav Chadha says, By showing the dream of making Punjab Rangla , Aam Aadmi Party has looted the treasury of Punjab and made it Kangla ... The reports that Rs 21 lakh cash was thrown… pic.twitter.com/qyAbvQtFf2
— ANI (@ANI) May 9, 2026
आईपीएल 2026: घायल वैभव सूर्यवंशी का कहर; सिराज-रबाडा की गेंदों को मैदान के बाहर भेजा
बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
चहल को जेल में होना चाहिए : IPL में वेपिंग पर मचा घमासान, पूर्व क्रिकेटर ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
तमिलनाडु की सत्ता की दहलीज पर एक्टर विजय: TVK को मिला VCK का साथ, बहुमत का आंकड़ा पार
ट्रेन में खीरा खाने से पहले रहें सावधान! केमिकल के घोल से ताजा बनाए जा रहे बासी खीरे
ब्रिगेड परेड ग्राउंड: लाल झंडों से भगवा राज्याभिषेक तक, बदल गई बंगाल की राजनीतिक धुरी
पंजाब को रंगला बनाने का सपना दिखाकर कंगला बनाया: संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर बरसे राघव चड्ढा
चुनाव के बीच मोदी ने क्यों छुए इस 98 वर्षीय बुजुर्ग के पैर? जानिए कौन हैं माखनलाल सरकार
मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं : सुवेंदु अधिकारी के बहाने संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज
रोहित शर्मा की 2.5 करोड़ की घड़ी पर हाथ साफ करने की कोशिश? भीड़ में घिरे हिटमैन का वीडियो वायरल