जयपुर: आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। 230 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को हैरान कर दिया। महज 16 गेंदों में 36 रनों की उनकी आक्रामक पारी चर्चा का विषय बनी हुई है।
पहली ही ओवर में चोटिल हुए वैभव मैच की शुरुआत राजस्थान के लिए मुश्किल रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज की एक घातक इन-स्विंग यॉर्कर सीधे वैभव के दाहिने पैर के टखने पर जा लगी। दर्द से कराहते वैभव को तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी पड़ी। हालांकि, मैदान पर मौजूद प्रशंसकों ने तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया, जिसके बाद वे फिर से बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए।
रिकॉर्ड्स की बारिश चोट के बावजूद वैभव के तेवर और आक्रामक हो गए। उन्होंने कीरोन पोलार्ड का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया। जहाँ पोलार्ड को यह उपलब्धि हासिल करने में 843 गेंदें लगी थीं, वहीं वैभव ने महज 514 गेंदों में यह मुकाम हासिल कर लिया।
सिराज और रबाडा पर बरसे वैभव इलाज के बाद मैदान पर लौटते ही वैभव ने गेंदबाजों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कगिसो रबाडा के दूसरे ओवर में उन्होंने लगातार दो छक्के जड़कर इरादे साफ कर दिए। इसके बाद सिराज के अगले ओवर में वैभव ने तीन शानदार चौके लगाए। 225.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 16 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। अंततः वे अरशद खान के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।
आईपीएल इतिहास में नाम दर्ज वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 30 छक्कों के साथ अभिषेक शर्मा (29) को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही, आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा भारतीय छक्के लगाने वालों की सूची में भी वे अब 40 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह युवा खिलाड़ी भविष्य की नई इबारत लिख रहा है।
*Congrats, Vaibhav. How many more to go? 😂💗 pic.twitter.com/BdzRd8HASV
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 9, 2026
तमिलनाडु का नया सवेरा: सुपरस्टार विजय आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
मीरपुर टेस्ट में बड़ा ब्लंडर : पाकिस्तानी टीम में दिखे रोहित-गिल, ब्रॉडकास्टर की बड़ी चूक से उड़ा मजाक
रिक्शे पर इंसानियत की सवारी : बुजुर्ग का वीडियो देख पिघल जाएगा आपका दिल
बंगाल में नई सुबह: सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ममता युग का हुआ अंत
डेढ़ करोड़ की डिफेंडर और गनर का काफिला: राजा भैया के बेटों का राजशाही अंदाज देख दंग रह गए लोग
क्या Apple जानबूझकर धीमा कर रहा है आपका iPhone? पूर्व इंजीनियर के खुलासे से मचा हड़कंप
शुभेंदु सरकार के सामने कांटों का ताज : बंगाल में चुनौतियों का पहाड़ और उम्मीदों का दवाब
बंगाल में भाजपा की पहली सरकार: पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार को गले लगाकर किसे किया याद?
मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं : सुवेंदु अधिकारी के बहाने संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज
कैरेबियन दौरे पर एस जयशंकर: ब्रायन लारा से मुलाकात और नए समझौतों से मजबूत हुए भारत-त्रिनिदाद संबंध