कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आए बड़े बदलावों के बीच, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रवींद्र जयंती की शाम अपने कालीघाट स्थित आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने राज्य के सभी विपक्षी दलों और छात्र संगठनों को एकजुट होने की अपील की है।
ममता बनर्जी ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब समय रणनीतियों को उलझाने का नहीं है। उन्होंने कहा, यह सोचने का समय नहीं है कि दुश्मन का दुश्मन मेरा दोस्त है। हमारी पहली और एकमात्र दुश्मन भाजपा है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के विपक्षी दलों को भी इस प्रस्तावित संयुक्त मंच का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया है।
ममता बनर्जी ने राज्य की नई भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में अशांति फैलाने के लिए बाहरी लोगों को लाया जा रहा है। ममता ने दावा किया कि उनके और अभिषेक बनर्जी के आवास के बाहर जानबूझकर अराजकता फैलाई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बेलगाम आतंक फैलाया जा रहा है, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।
टीएमसी सुप्रीमो ने चुनावी नतीजों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, हमने वास्तव में लड़ाई जीती थी, लेकिन हमें हारा हुआ महसूस कराया गया। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग और भाजपा ने मिलकर बंगाल का जनादेश चुरा लिया है। इस बीच, अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी से मुलाकात कर उनके इन दावों का समर्थन किया है।
हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। 293 सीटों में से भाजपा को 207 सीटों पर जीत मिली, जबकि टीएमसी 40.80 प्रतिशत वोट शेयर के साथ पीछे रही। भाजपा का वोट प्रतिशत 45.84 रहा। हालांकि, अभी फाल्टा में मतदान शेष है, लेकिन राज्य में सत्ता का केंद्र पूरी तरह बदल चुका है।
बंगाल की वर्तमान राजनीति के केंद्र में शुभेंदु अधिकारी हैं। कभी ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद सिपाही रहे अधिकारी अब उनके सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिपक्षी बन चुके हैं। नंदीग्राम से शुरू हुई उनकी राजनीति ने न केवल सत्ता का पासा पलटा, बल्कि टीएमसी के लिए एक ऐसी चुनौती पेश की है, जिसे पार पाना फिलहाल ममता के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
*Kolkata, West Bengal: Former West Bengal CM Mamata Banerjee says, “...In this situation where violence is taking place, I am appealing to all opposition political parties in West Bengal — you may accept or decline the appeal, that is your right. But if we have to stop the BJP,… pic.twitter.com/ok0tGufSD1
— IANS (@ians_india) May 9, 2026
पीएम मोदी के प्रणाम के बाद बोले 98 वर्षीय माखनलाल सरकार: बीजेपी नहीं आती तो बंगाल, बांग्लादेश बन जाता
पुणे में सियासी उबाल: शरद पवार गुट के प्रवक्ता पर जानलेवा हमला, स्याही फेंककर दी जान से मारने की धमकी
बंगाल में TMC का बड़ा दांव: सोभनदेव चट्टोपाध्याय संभालेंगे विपक्ष की कमान, ममता ने बनाई नई रणनीति
पश्चिम बंगाल में राम राज्य का आगाज: सुवेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
आयरलैंड का कॉर्क सिटी हॉल बना मिनी पाकिस्तान? सरकारी दफ्तर में विदेशी झंडे देख भड़के लोग
रोहित शर्मा बने पाकिस्तान के कप्तान! लाइव मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर ने की ऐसी बड़ी चूक
जीरो पर आउट होने के बाद विराट का ड्रेसिंग रूम मंत्र, बोले- जीत का राज सिर्फ मज़ा लेना है
बंगाल में नई सुबह: शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, ग्राउंड जीरो के योद्धाओं को मिली सत्ता की कमान
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में PM मोदी का दंडवत प्रणाम चर्चा में
बंगाल में खेला खत्म: सुवेंदु अधिकारी के शपथग्रहण से पहले दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- अब TMC का भी होगा सफाया