पश्चिम बंगाल में पहली बार बनी बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में एक भावुक नज़ारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर मौजूद पार्टी के दिग्गज और 98 वर्षीय कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छुए और उन्हें गले लगाया। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
पीएम मोदी और मैं, दोनों स्वयंसेवक हैं शपथ ग्रहण के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में माखनलाल सरकार ने पीएम मोदी के साथ अपने जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहले मेरी तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक रहे हैं। शायद इसीलिए उन्हें लगता है कि माखनलाल सरकार जो कहता है, वह सही कहता है।
बंगाल का बांग्लादेश बनने का खतरा टला सरकार ने राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताते हुए एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं बनती, तो पश्चिम बंगाल की स्थिति भी बांग्लादेश जैसी हो जाती। उन्होंने कहा कि जनता ने बीजेपी को समर्थन देकर राज्य को बचा लिया है।
अगले 5 साल में बंगाल का कायाकल्प माखनलाल सरकार यहीं नहीं रुके। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले पांच वर्षों में पश्चिम बंगाल अपनी वास्तविक पहचान और संस्कृति की ओर लौटेगा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि सत्ता परिवर्तन न होता, तो बंगाल की जनसांख्यिकी पूरी तरह बदल जाती और हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जाता।
कौन हैं माखनलाल सरकार? 98 वर्षीय माखनलाल सरकार को बंगाल बीजेपी का भीष्म पितामह माना जाता है। वे आजादी के बाद के राष्ट्रवादी आंदोलनों के प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं। 1980 में भाजपा की स्थापना के बाद, उन्होंने उस दौर में पार्टी के लिए आधार तैयार किया जब बंगाल में कमल की मौजूदगी नगण्य थी।
एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने एक साल के भीतर ही लगभग 10,000 सदस्यों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूती दी थी। आज, जब राज्य में पार्टी की पहली सरकार बनी है, तो माखनलाल सरकार का यह सम्मान पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं के प्रति पीएम मोदी की कृतज्ञता को दर्शाता है।
Today, as the first ever BJP Government takes oath in West Bengal, it is natural for all of us to remember Dr. Syama Prasad Mookerjee and his everlasting contribution to the nation and West Bengal in particular. No stone will be left unturned to fulfil his vision.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2026
During the… pic.twitter.com/wjze0iEplQ
रोहित शर्मा के साथ बड़ी अनहोनी! फैन ने बीच सड़क पर की 3.25 करोड़ की घड़ी छीनने की कोशिश
ड्रीम11 का करोड़पति अब नहीं रहे: संभल में संदिग्ध हालात में मिला नीरज का शव, हत्या की आशका
पेड़ पर बिजली की रफ्तार से चढ़ता सांप! वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
सिंधुदुर्ग का कमाल: मूठ गांव बना महाराष्ट्र का पहला 100% डिजिटल जनगणना वाला गांव
ट्रैफिक नियम तोड़ने पर पुलिस ने रोका, फिर बीच सड़क पर शुरू हो गई क्रिकेट की नेट प्रैक्टिस
सुवेंदु अधिकारी ने संभाली बंगाल की कमान: शपथ लेते ही एक्शन मोड में सीएम, बांग्लादेश से मिली बधाई
ट्रेन में खीरा खाने से पहले रहें सावधान! केमिकल के घोल से ताजा बनाए जा रहे बासी खीरे
मदर्स डे स्पेशल: छठी में अधूरी छोड़ी थी पढ़ाई, अब बेटे के साथ 10वीं पास कर मां ने रची मिसाल
सुनसान सड़क पर भालुओं का खूनी दंगल: थम गईं गाड़ियों की रफ्तार, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
क्या टीम इंडिया की भविष्य की रणनीति बन रही है स्टेडियम में? गौतम गंभीर और सिलेक्टर आरपी सिंह की मुलाकात चर्चा में