बदायूं/संभल: कभी ड्रीम11 पर एक करोड़ रुपये जीतकर रातोंरात सुर्खियों में आए बदायूं के नीरज की रहस्यमयी मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। संभल जिले में स्थित अपनी ससुराल में नीरज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई है।
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के दानपुर गांव का रहने वाला नीरज करीब एक साल पहले तब चर्चा में आया था, जब उसकी किस्मत ने पलटी मारी और उसने ड्रीम11 पर एक करोड़ रुपये का जैकपॉट जीत लिया। उस वक्त उसकी चर्चा हर जुबान पर थी। लेकिन आज वही किस्मत और उसकी मौत एक बड़ा रहस्य बन गई है।
नीरज पिछले दो महीनों से संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के कादराबाद गांव स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। शुक्रवार शाम वह अपने गांव से ससुराल गया था, लेकिन शनिवार सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। खबर मिलते ही नीरज के परिजनों के होश उड़ गए और कोहराम मच गया।
परिजन नीरज की मौत को सामान्य मानने से इनकार कर रहे हैं। परिजनों ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है। गांव में यह चर्चा भी जोरों पर है कि नीरज और उसके ससुराल पक्ष के बीच रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी विवाद की पुष्टि नहीं की है, लेकिन ये एंगल जांच का अहम हिस्सा बना हुआ है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल नीरज के मोबाइल कॉल डिटेल्स, आर्थिक लेन-देन और पारिवारिक संबंधों की बारीकी से पड़ताल कर रही है।
यह पहला मामला नहीं है जब किसी ड्रीम11 विजेता की मौत रहस्यमयी बनी हो। साल 2024 में अमेठी में भी साढ़े तीन लाख रुपये जीतने वाले राकेश यादव का शव संदिग्ध हालत में मिला था। एक के बाद एक ऐसी घटनाओं ने फैंटेसी गेमिंग जीतने वाले लोगों की सुरक्षा और उनके निजी हालातों पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, दानपुर गांव में मातम पसरा है और हर कोई सिर्फ एक ही सवाल पूछ रहा है—आखिर नीरज की मौत का सच क्या है?
*“ड्रीम11 में जीता 1 करोड़… फिर हुई रहस्यमयी मौत!” | बदायूं के युवक की मौत से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका #Dream11 #Badaun #BreakingNews #MysteryDeath #UPNews #ViralNews #HindiNews #CrimeNews #Neeraj #SuspiciousDeath @budaunpolice pic.twitter.com/uFPLTGouBe
— Satyamev Bharat News (@SbharatnewsNews) May 9, 2026
व्हाइट हाउस में गूंजी वैदिक ऋचाएं, विश्व शांति के लिए हुआ विशेष शांति पाठ
रोहित शर्मा बने पाकिस्तान के कप्तान! लाइव मैच के दौरान ब्रॉडकास्टर ने की ऐसी बड़ी चूक
तमिलनाडु में विजय सरकार का रास्ता साफ, VCK और IUML के समर्थन से सत्ता के करीब पहुंचे थलापति
शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए मुख्यमंत्री: ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण, मोदी रहे मौजूद
पाकिस्तान के गेंदबाजों की धीमी रफ्तार पर उठा सवाल, पूर्व क्रिकेटर ने कहा- स्पिनर भी उनसे तेज थे
क्या धरती पर उतरे थे 4 फीट के एलियन? FBI की 170 सीक्रेट फाइलों ने खोला ब्रह्मांड का सबसे बड़ा राज
बंगाल के भीष्म पितामह का पीएम मोदी ने किया सम्मान: श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथी के लिए भावुक पल
कानपुर को जाम से आजादी: 320 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवर ब्रिज, 20 लाख लोगों को मिलेगी राहत
IPL 2026: पॉइंट्स टेबल की अबूझ पहेली , वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान को प्लेऑफ में जाने का क्या है गणित?
ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचें: वीडियो में खुली खतरनाक मिलावट की पोल