बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच ढाका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक ऐसी घटना हुई जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। मुकाबले के दूसरे दिन ब्रॉडकास्टर ने लाइव प्रसारण के दौरान पाकिस्तान की टीम को भारत की टीम समझ लिया और स्क्रीन पर पूरी भारतीय प्लेइंग 11 दिखा दी।
रोहित-गिल की स्क्रीन पर एंट्री ब्रॉडकास्टर की इस बड़ी चूक के कारण टीवी स्क्रीन पर पाकिस्तान के कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा का नाम दिखाई दिया। लिस्ट में उनके साथ शुभमन गिल को ओपनिंग जोड़ीदार के रूप में दिखाया गया।
ग्राफिक्स में दिखाई गई टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार का नाम शामिल था। हैरान करने वाली बात यह रही कि इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम नदारद था।
सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक इस वाकये का स्क्रीनशॉट और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस ब्रॉडकास्टर की इस लापरवाही पर जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, वे यहां भी भारत को नहीं भूल पा रहे हैं। वहीं अन्य यूजर्स भी इसे बड़ी तकनीकी भूल और शर्मनाक बता रहे हैं।
मैच का ताजा हाल वहीं, मैदान पर खेल की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 413 रनों का स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के लिए कप्तान नजमुल हुसैन शांतों ने शानदार 101 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान अभी भी बांग्लादेश के स्कोर से 234 रन पीछे है और मैच फिलहाल रोमांचक मोड़ पर है।
Broadcasting Blunder 😯
— Venky (@Cric_Venky) May 9, 2026
Indian Team as Pakistan Test team.
Graphics shown PAK vs BAN 1st Test on Day 2.
Courtesy : Fox Cricket pic.twitter.com/vKXjnB4wha
बंगाल में भगवा इतिहास: शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होने कोलकाता पहुंचे सीएम योगी
सिंधुदुर्ग का कमाल: मूठ गांव बना महाराष्ट्र का पहला 100% डिजिटल जनगणना वाला गांव
शुभेंदु अधिकारी का शपथग्रहण: ब्रिगेड परेड ग्राउंड बना भगवा दुर्ग , समर्थकों में अपना टाइम आ गया का जोश
रोहित शर्मा के साथ बड़ी अनहोनी! फैन ने बीच सड़क पर की 3.25 करोड़ की घड़ी छीनने की कोशिश
तमिलनाडु में थलापति विजय का विजयरथ तैयार: VCK और IUML के समर्थन से बहुमत का जादुई आंकड़ा पार
सेल्फी के चक्कर में फैन हुई परेशान, तो रोहित शर्मा ने कुछ ऐसे जीता सबका दिल
मीरपुर टेस्ट में बड़ा ब्लंडर : पाकिस्तानी टीम में दिखे रोहित-गिल, ब्रॉडकास्टर की बड़ी चूक से उड़ा मजाक
बेंगलुरु के प्रीमियम ऑटो में सफर करना हुआ महंगा: पंखा और पानी के लिए भी देना होगा अलग से पैसा
व्हाइट हाउस में गूंजी वैदिक ऋचाएं, विश्व शांति के लिए हुआ विशेष शांति पाठ
भाइयों जैसा कोई नहीं! 50 लाख का आलीशान घर देख खुशी से रो पड़ी बहन, वायरल हुआ वीडियो