तमिलनाडु विधानसभा चुनाव नतीजों के पांच दिन बाद आखिरकार सूबे में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने सरकार बनाने के लिए अनिवार्य 118 विधायकों का जादुई बहुमत हासिल कर लिया है।
VCK और IUML ने दिया साथ विजय के लिए सत्ता की राह विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के समर्थन ने आसान कर दी है। इन दोनों दलों ने अपने 2-2 विधायकों का समर्थन पत्र विजय को सौंप दिया है। इससे पहले विजय के पास कांग्रेस के 5 और वामदलों (CPI और CPIM) के 4 विधायकों सहित कुल 116 का समर्थन था।
कैसे पहुंचा 118 का आंकड़ा? 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं। चूंकि विजय ने दो सीटों पर चुनाव जीता था, उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिससे उनके पास 107 विधायक बचेंगे। अन्य सहयोगियों के समर्थन के बाद अब कुल संख्या 118 तक पहुंच गई है, जो सरकार गठन के लिए आवश्यक है।
राज्यपाल से चौथी बार मांगा समय बहुमत का पत्र मिलने के बाद थलापति विजय ने अब एक बार फिर राज्यपाल से मुलाकात का समय मांगा है। इससे पहले वे तीन बार राजभवन का चक्कर लगा चुके हैं। 4 मई को नतीजे आने के बाद 6 मई और 8 मई को उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात की थी, लेकिन 118 का आंकड़ा न होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ पाई थी।
समर्थकों की बेताबी और हिंसक रोष सरकार गठन में हो रही देरी से समर्थकों का सब्र जवाब दे गया है। शनिवार को विजय के एक 40 वर्षीय प्रशंसक इसक्कियप्पन ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे इसक्कियप्पन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह विजय के सीएम बनने में हो रही देरी से बेहद नाराज और भावुक थे।
तमिलनाडु का राजनीतिक समीकरण राज्य में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। TVK को 108 सीटें मिलीं, जबकि DMK-कांग्रेस गठबंधन 73 सीटों पर सिमट गया। वहीं, AIADMK के नेतृत्व वाले NDA को केवल 53 सीटें ही मिलीं। अब सभी की निगाहें राजभवन पर टिकी हैं कि विजय को शपथ ग्रहण के लिए कब आमंत्रित किया जाता है।
VIDEO | Tamil Nadu: TVK and VCK cadres celebrate at the VCK office after the party announces support to the Vijay-led party.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 9, 2026
(Full video available on https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/9RaAi7kPNG
बंगाल की सत्ता में नई सुबह : शुभेंदु अधिकारी के CM बनते ही सितारों ने बांधे तारीफों के पुल
पीएम मोदी के प्रणाम के बाद बोले 98 वर्षीय माखनलाल सरकार: बीजेपी नहीं आती तो बंगाल, बांग्लादेश बन जाता
बंगाल में भगवा युग का उदय: शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ के लिए भरी हुंकार
पेड़ पर बिजली की रफ्तार से चढ़ता सांप! वायरल वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
शुभेंदु अधिकारी: 57 की उम्र में भी क्यों कुंवारे हैं पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री? जानिए खुद दी थी क्या सफाई
टीएमसी दफ्तर में मिलीं सैकड़ों सफेद साड़ियां: क्या यह विपक्ष को विधवा बनाने की खौफनाक साजिश थी?
स्टेशन पर सावधान! खीरे को हरा दिखाने के लिए किया जा रहा खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के मुख्यमंत्री: पिता शिशिर ने ममता को घेरा, मां ने सुनाया संघर्ष का किस्सा
सत्ता गंवाने के बाद पहली बार मुखर हुईं ममता बनर्जी: मुझे तीन जगहों पर जाने से रोका गया
मैं भाजपा का अभिनंदन करना चाहता हूं : सुवेंदु अधिकारी के बहाने संजय राउत ने सरकार पर कसा तंज