पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है। राज्य में पहली बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए अपने आवास से निकल चुके हैं।
भगवा रंग में रंगा शुभेंदु का संकल्प शुभेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण के लिए अपने घर से भगवा कुर्ता पहनकर निकले। उनका यह पहनावा केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि राज्य में भाजपा के भगवा शासन की औपचारिक शुरुआत का एक स्पष्ट राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।
ब्रिगेड परेड ग्राउंड में ऐतिहासिक जमावड़ा कोलकाता का ब्रिगेड परेड ग्राउंड आज समर्थकों और जश्न से सराबोर है। समारोह स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। राज्य के इतिहास में यह पहला मौका है जब भाजपा अपनी सरकार का गठन कर रही है, जिसे लेकर समर्थकों में भारी उत्साह है।
दिग्गजों का महाकुंभ इस शपथ ग्रहण समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ एनडीए के कई बड़े चेहरे इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
20 से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम पहुंचे कोलकाता में वीवीआईपी मेहमानों का तांता लगा हुआ है। असम के हिमंत बिस्व सरमा, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और एमपी के सीएम मोहन यादव समेत कई राज्यों के दिग्गज नेता कोलकाता पहुंच चुके हैं।
सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारी की गई है। लगभग 1,000 वीवीआईपी और 9,000 विशिष्ट अतिथियों के लिए आमंत्रण भेजे गए हैं। स्थल पर 50,000 कुर्सियां लगाई गई हैं और सुरक्षा के लिए 4,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। भीड़ प्रबंधन और वीवीआईपी मूमेंट को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal | BJP leader Suvendu Adhikari leaves from his residence, he is to take oath as the Chief Minister of West Bengal shortly. pic.twitter.com/BG6o869oR2
— ANI (@ANI) May 9, 2026
तमिलनाडु की सत्ता का विजय रथ थमा: बहुमत के जादुई आंकड़े से चूके थलापति, समर्थक फूट-फूटकर रोया
तमिलनाडु में सरकार गठन पर समर्थन पत्र का सियासी बवंडर: AMMK ने लगाए फर्जीवाड़े के आरोप
रोहित शर्मा के साथ बदसलूकी: फैन ने कलाई से छीनने की कोशिश की 3.25 करोड़ की घड़ी
मारते रहो, छोड़ना मत ! बारात के बीच दूल्हे पर जानलेवा हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बंगाल में भाजपा की पहली सरकार: पीएम मोदी ने माखनलाल सरकार को गले लगाकर किसे किया याद?
दिल्ली में आज लोक अदालत: पेंडिंग ट्रैफिक चालानों से मिलेगी मुक्ति, जानें जरूरी डिटेल्स
तमिलनाडु की सत्ता का विजय पथ: जोसेफ विजय ने जुटाया बहुमत, आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
पश्चिम बंगाल में नई सुबह: शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहली बार राज्य में बनी बीजेपी सरकार
शुभेंदु अधिकारी का शपथग्रहण: ब्रिगेड परेड ग्राउंड बना भगवा दुर्ग , समर्थकों में अपना टाइम आ गया का जोश
सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण: क्या ममता बनर्जी होंगी शामिल? समिक भट्टाचार्य ने दिया बड़ा अपडेट