कोलकाता में आज का दिन राजनीतिक रूप से ऐतिहासिक है। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस भव्य समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई दिग्गज नेता कोलकाता पहुंच चुके हैं।
इस समारोह में 22 राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगी?
ममता बनर्जी की उपस्थिति को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्थिति साफ कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रोटोकॉल के अनुसार ममता बनर्जी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया गया है।
सुवेंदु अधिकारी के विधायक दल का नेता चुने जाने पर समिक भट्टाचार्य ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह केवल हमारा सपना नहीं था, बल्कि लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प था। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर अब उन्हीं के विचारों वाली सरकार बन रही है।
भट्टाचार्य ने आगे कहा कि यह उनके जीवन का सबसे बड़ा क्षण है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार की हार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने जंगल राज को उखाड़ फेंका है, और यह लोकतंत्र की सच्ची जीत है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी ने परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने में भी आनाकानी की थी।
हालाँकि, 7 मई को विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर दी थी। ममता बनर्जी का लगातार कड़ा रुख देखते हुए राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि क्या वह शिष्टाचार निभाते हुए शपथ ग्रहण में शामिल होंगी या दूरी बनाए रखेंगी। आज के कार्यक्रम में सबकी नजरें इसी बात पर टिकी हैं।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal: On Suvendu Adhikari being elected as the leader of the West Bengal BJP Legislative Party, state BJP President Samik Bhattacharya says, This was not just our dream, it was the dream of millions of BJP workers... On the land of Shyama Prasad, a… pic.twitter.com/4cgDRQKEeD
— ANI (@ANI) May 9, 2026
बंगाल में सोनार बांग्ला का उदय: शपथ ग्रहण से पहले सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान
सुबेंदु का शपथ ग्रहण: पीएम मोदी की मौजूदगी और भावुक पलों ने जीता बंगाल का दिल
टीम इंडिया का स्पिन गुरु बनने को तैयार साईराज बहुतुले: गंभीर ने क्यों चुनी है ये सादगी भरी पसंद?
ट्रेन की खिड़की से मिलने वाला ताजा खीरा कहीं जहर तो नहीं? कटिहार स्टेशन के इस वीडियो ने उड़ाए होश
शपथ के बाद ही निशाने पर निशांत कुमार: कांग्रेस का डिजिटल प्रहार , बयानों पर मचा सियासी बवाल
क्या केकेआर या दिल्ली? आईपीएल मैच में गंभीर की मौजूदगी ने खड़े किए सवाल
रेलवे स्टेशन पर जहर की कोटिंग: खीरों को रंगा जा रहा खतरनाक केमिकल से, वीडियो ने मचाई खलबली
बंगाल की राजनीति में नया अध्याय: शुभेंदु अधिकारी होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री
शुभेंदु अधिकारी के CM बनते ही पिता शिशिर अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- चोरों के लिए कोई जगह नहीं
शुभेंदु सरकार के सामने कांटों का ताज : बंगाल में चुनौतियों का पहाड़ और उम्मीदों का दवाब