पुणे के हवेली तालुका में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रवक्ता विकास लवांडे पर हुए हमले ने राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी है। लवांडे ने आरोप लगाया है कि उन पर न केवल स्याही फेंकी गई, बल्कि पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
क्या है पूरा मामला? विकास लवांडे सुबह एक प्रवचन कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार का पीछा किया। लोणी कालभोर के पास सुनसान इलाके में हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोक दी और उन्हें जबरन बाहर खींच लिया। लवांडे के अनुसार, हमलावर उन्हें श्मशान घाट के पास ले गए और वहां उन पर रिवॉल्वर तान दी।
हमलावरों की पहचान और आरोप लवांडे ने दावा किया है कि हमलावरों में संग्राम भंडारी और उरुली कंचन का गौ रक्षक अक्षय कंचन शामिल था। उन्होंने बताया कि हमलावर लगातार कह रहे थे कि तुमने हमारे गुरु के खिलाफ क्यों बोला? इसके बाद उन्होंने लवांडे पर काली स्याही डाल दी और उन्हें जान से मारने की चेतावनी दी। आसपास के लोगों को जुटता देख हमलावर फरार हो गए।
आरोपी का कबूलनामा इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें संग्राम बापू भंडारे ने हमले की जिम्मेदारी ली है। भंडारे का कहना है कि विकास लवांडे ने वारकरी संप्रदाय के गुरुओं को लेकर आपत्तिजनक और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने दोटूक कहा, जो हमारे गुरु का अपमान करेगा, उसे हम सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करेंगे।
राजनीति में गरमाया माहौल इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद शरद पवार गुट के समर्थकों में गहरा आक्रोश है। पार्टी नेताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया है। वहीं, वारकरी संप्रदाय और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच तनातनी के चलते पुणे पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। फिलहाल, क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
*@VikasLawande1 राष्ट्रवादी शरद पवार पक्षाचे प्रवक्ते विकास लवांडे यांच्यावर झालेल्या या शाईफेकीचा मी निषेध करते.
— SHIVANI GOKHALE 🚩 (@shivanigokhale) May 9, 2026
इथून पुढे बोलताना काळजी घ्या लवांडेजी.
एवढ्या बाटल्या बाटल्या शाई यांच्या अंगावर फेकली तेवढ्या शाईत तन्मय चिन्मय शिकून अमेरिकेला गेले असते त्यामुळे त्या दृष्टीनेही… pic.twitter.com/DEw7X38y6V
जब विदेश मंत्री एस जयशंकर बने फैनबॉय : ब्रायन लारा से मिलकर बोले- असली सम्मान तो यह पल है
राजनीति के भीष्म हुए येदियुरप्पा: 50 साल के सफर पर अमित शाह ने लुटाया प्यार
16,500 फीट की ऊंचाई पर मौत से जंग: अजनबी बना फरिश्ता, ऐसे बचाई मासूम की जान
KKR की दहाड़ से बदला प्लेऑफ का समीकरण, दिल्ली लगभग बाहर; जानिए अंक तालिका का ताजा हाल
मॉस्को की विक्ट्री डे परेड: क्या रूस की सैन्य शक्ति पर लगा है ब्रेक?
देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ: लेफ्टिनेंट जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि संभालेंगे सेना की कमान
IPL 2026: पॉइंट्स टेबल की अबूझ पहेली , वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान को प्लेऑफ में जाने का क्या है गणित?
शुभेंदु का राज्य-अभिषेक : योगी के भगवा गमछे ने बंगाल की राजनीति में फूंकी नई जान!
तमिलनाडु की सत्ता का विजय रथ थमा: बहुमत के जादुई आंकड़े से चूके थलापति, समर्थक फूट-फूटकर रोया
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का बड़ा धमाका: आज ऑरेंज कैप पर कब्ज़ा करने का मौका!