आईपीएल 2026 की गूंज के बीच 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (LSG vs RCB) के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी को एलएसजी के हाथों डकवर्थ लुईस नियम के तहत 9 रनों से हार झेलनी पड़ी।
विराट का शून्य और सकारात्मक ऊर्जा इस मैच में आरसीबी के फैंस को विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि, शून्य पर आउट होने के बावजूद विराट का आत्मविश्वास डिगा नहीं है। मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में उन्होंने टीम के साथ एक खास चर्चा की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जीत का असली सूत्र क्या है? ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए विराट ने कहा, हमें अब तक की वो 6 जीत क्यों मिलीं? क्योंकि हम खेल का लुत्फ उठा रहे थे। हम केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहे थे, विपक्षी टीम क्या कर रही है, हम उसकी परवाह भी नहीं कर रहे थे।
कोहली ने आगे जोड़ते हुए कहा, मैं चाहता हूं कि हम बाकी बचे मैचों में भी उसी उत्साह और आनंद के साथ मैदान पर उतरें। सामने वाली टीम की जर्सी का रंग चाहे जो भी हो, हमारा फोकस सिर्फ अपने खेल पर होना चाहिए।
प्लेऑफ की दहलीज पर आरसीबी मौजूदा सीजन में आरसीबी का प्रदर्शन काफी प्रभावी रहा है। 51 मैचों के बाद अंकतालिका पर नजर डालें, तो आरसीबी 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक लेकर तीसरे नंबर पर काबिज है।
टीम का नेट रन रेट (+1.234) भी काफी शानदार है। आरसीबी को अब टूर्नामेंट के लीग चरण में सिर्फ 4 मुकाबले और खेलने हैं। विराट के इस सकारात्मक मंत्र के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि आरसीबी आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
*When Virat Kohli speaks… 🫡
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) May 8, 2026
A snippet from VK’s pep talk after the game last night. 🎥😎#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026 #LSGvRCB pic.twitter.com/t7exXPcqE3
चुनाव के बीच मोदी ने क्यों छुए इस 98 वर्षीय बुजुर्ग के पैर? जानिए कौन हैं माखनलाल सरकार
तमिलनाडु की सत्ता का गेम ऑफ थ्रोन्स : विजय के सीएम बनने से पहले सीता हरण का ड्रामा
16,500 फीट की ऊंचाई पर मौत से जंग: अजनबी बना फरिश्ता, ऐसे बचाई मासूम की जान
KKR की दहाड़ से बदला प्लेऑफ का समीकरण, दिल्ली लगभग बाहर; जानिए अंक तालिका का ताजा हाल
तमिलनाडु में सरकार गठन पर समर्थन पत्र का सियासी बवंडर: AMMK ने लगाए फर्जीवाड़े के आरोप
रोहित शर्मा के साथ बदसलूकी: फैन ने कलाई से छीनने की कोशिश की 3.25 करोड़ की घड़ी
टीसीएस धर्मांतरण विवाद: आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, AIMIM और NCP का बचाव
क्या केकेआर या दिल्ली? आईपीएल मैच में गंभीर की मौजूदगी ने खड़े किए सवाल
बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव: शुभेंदु अधिकारी आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
रायपुर में क्रिकेट का महाकुंभ: RCB की टीम पहुंची, 10 मई को भिड़ेंगे कोहली और रोहित