मई की शुरुआत के साथ ही महाराष्ट्र का मौसम दोहरे मिजाज दिखा रहा है। एक तरफ झुलसाने वाली गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, तो दूसरी तरफ अचानक हो रही बेमौसम बारिश ने चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने 9 मई के लिए राज्य के 23 जिलों में अलर्ट जारी किया है।
यवतमाल और चंद्रपुर पर ऑरेंज अलर्ट विदर्भ के यवतमाल और चंद्रपुर जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां स्थिति गंभीर हो सकती है। इन इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की आशंका है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और पेड़ या बिजली के खंभों के पास न जाने की चेतावनी दी है।
21 जिलों में येलो अलर्ट का साया राज्य के 21 अन्य जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। कोंकण क्षेत्र (मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग) में भीषण गर्मी के साथ उमस का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे लोगों को काफी बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है।
इसके अलावा पश्चिमी महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के शेष हिस्सों (जैसे नागपुर, अकोला, सोलापुर, लातूर आदि) में शाम के समय हल्की बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। यहां हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।
42 डिग्री के पार पहुंचा पारा गर्मी का आलम यह है कि कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। वाशिम 42.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं ब्रह्मपुरी (41.3°C), मालेगांव (41.0°C), वर्धा (40.9°C), और अकोला (40.1°C) में भी लू जैसे हालात बने हुए हैं।
सावधानी ही बचाव है मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। साथ ही डिहाइड्रेशन से बचने के लिए भरपूर पानी पीने को कहा गया है। किसानों से अपील है कि वे अपनी कटी हुई फसलों को सुरक्षित ढंककर रखें, क्योंकि अचानक आने वाली आंधी और बारिश से बड़े पैमाने पर फसल का नुकसान हो सकता है।
*Hot and humid conditions very likely to prevail in isolated pockets over Konkan-Goa.
— Regional Meteorological Center,Mumbai (@RMC_Mumbai) May 8, 2026
जिल्हानिहाय हवामान अंदाज व चेतावणीसाठी कृपया https://t.co/jw7yrf9chD भेट घ्या. pic.twitter.com/YbGsJWEbWO
क्या Apple जानबूझकर धीमा कर रहा है आपका iPhone? पूर्व इंजीनियर के खुलासे से मचा हड़कंप
तमिलनाडु की सत्ता की दहलीज पर थलापति विजय: नई सरकार बनाने की तैयारी तेज
टीसीएस धर्मांतरण विवाद: आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, AIMIM और NCP का बचाव
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा खेला : विजय के CM बनने की राह में AMMK का रोड़ा
पीएम मोदी ने क्यों छुए 98 वर्षीय माखनलाल सरकार के पैर? बंगाल की राजनीति के भीष्म की कहानी
राजस्थान SI भर्ती परीक्षा रद्द: 3.83 लाख उम्मीदवारों को फिर देनी होगी परीक्षा, जानें पूरी डिटेल
कैरेबियन दौरे पर एस जयशंकर: ब्रायन लारा से मुलाकात और नए समझौतों से मजबूत हुए भारत-त्रिनिदाद संबंध
नीति आयोग को मिला नया सारथी: अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी ने संभाली उपाध्यक्ष की कमान
धुरंधर फैन्स की बढ़ी धड़कनें: क्या नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा धुरंधर द रिवेंज का अनकट वर्जन?
अप्रैल के प्लेयर ऑफ द मंथ की रेस: भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी गायब, इन सितारों को मिला मौका