इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अप्रैल 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के नामांकनों का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें भारत और पाकिस्तान का एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है।
इसकी मुख्य वजह यह है कि अप्रैल में भारतीय खिलाड़ी IPL 2026 में व्यस्त थे, जबकि पाकिस्तानी क्रिकेटर PSL 2026 खेल रहे थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम सक्रियता के चलते इस बार एसोसिएट देशों और अन्य टीमों के खिलाड़ियों ने बाजी मार ली है।
पुरुष वर्ग में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा एकमात्र टेस्ट प्लेइंग नेशन से नॉमिनेट हुए खिलाड़ी हैं। 23 वर्षीय राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट झटके। मीरपुर में लिए गए उनके 5 विकेट हॉल ने उन्हें इस अवॉर्ड का प्रबल दावेदार बना दिया है।
IPL और PSL के कारण बड़े सितारों के गैरमौजूदगी का फायदा ओमान और UAE के खिलाड़ियों को मिला है। ओमान के बल्लेबाज जतिंदर सिंह ने अप्रैल में 5 पारियों में 276 रन बनाकर अपनी जगह पक्की की। वहीं, UAE के तेज गेंदबाज अजय कुमार ने नेपाल में खेले गए मुकाबलों में महज दो पारियों में 9 विकेट चटकाकर सबको चौंका दिया।
महिला कैटेगरी में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट सबसे आगे चल रही हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ लगातार शानदार बल्लेबाजी की है। भारतीय टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने पांच पारियों में 330 रन ठोके, जिसमें एक आतिशी शतक भी शामिल था।
महिला अवॉर्ड के लिए श्रीलंका की इमेषा दुलानी और ब्राजील की ऑलराउंडर लौरा कार्डोसो को भी नामांकित किया गया है। ब्राजील की कार्डोसो का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है, जिन्होंने लेसोथो के खिलाफ एक मुकाबले में ही 9 विकेट चटकाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
Stars from Bangladesh, Oman and UAE have earned nominations for the ICC Men’s Player of the Month award for April 👏
— ICC (@ICC) May 8, 2026
More details ➡️ https://t.co/ADFHlUbmhB pic.twitter.com/D4IGjjL5o0
भगवा रंग में रंगा बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने ली शपथ, कोलकाता में शक्ति प्रदर्शन
बंगाल में नया सवेरा : सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, ‘सोनार बांग्ला’ का किया संकल्प
बेंगलुरु के प्रीमियम ऑटो में सफर करना हुआ महंगा: पंखा और पानी के लिए भी देना होगा अलग से पैसा
बिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा संकल्प: पिताजी की विरासत को आगे बढ़ाऊंगा
वंदे मातरम् पर छिड़ा सियासी संग्राम: ओवैसी के बयान पर भड़की भाजपा, कहा- बौद्धिक रूप से बेईमान हैं आप
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले CDS, जानिए क्या है पूरी जिम्मेदारी
रायपुर में क्रिकेट का महाकुंभ: RCB की टीम पहुंची, 10 मई को भिड़ेंगे कोहली और रोहित
दीदी, आपको घर में घुसकर हराया : अमित शाह की दहाड़, सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री
शेख हसीना का बड़ा संदेश: पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत पर दी बधाई, सुवेंदु अधिकारी का किया विशेष जिक्र
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: पन्ना में आदिवासियों का उग्र प्रदर्शन, एसपी ऑफिस के बाहर जमे हजारों ग्रामीण