धुरंधर द रिवेंज के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए इंटरनेट पर एक बड़ी खबर ने हलचल मचा दी है। हालांकि फिल्म के आधिकारिक डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार के पास हैं और इसके 14 मई के आसपास रिलीज होने की चर्चा है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक स्क्रीनशॉट ने पूरी स्थिति बदल दी है।
नेटफ्लिक्स पर ग्लोबल रिलीज की चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नेटफ्लिक्स के एक कथित स्क्रीनशॉट के मुताबिक, फिल्म का रॉ और अनकट वर्जन 14 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जा सकता है। यह खबर इसलिए भी खास है क्योंकि स्क्रीनशॉट में भारत का जिक्र नहीं है, यानी यह वर्जन केवल विदेशों में स्ट्रीम हो सकता है।
क्या होगा थिएटर से अलग? वायरल स्क्रीनशॉट में फिल्म की ड्यूरेशन 3 घंटे 52 मिनट दिखाई गई है, जबकि थिएटर में यह फिल्म 3 घंटे 49 मिनट की थी। अनकट और रॉ वर्जन होने के कारण दर्शकों का मानना है कि इसमें फिल्म के उन हिस्सों और गालियों को शामिल किया गया है जिन्हें सेंसर बोर्ड ने सिनेमाघरों के लिए हटा दिया था।
जुगाड़ तलाश रहे दर्शक इस खबर के बाहर आते ही सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। दर्शक अब इसे देखने के लिए अलग-अलग तरीके तलाशने लगे हैं। एक यूजर ने साफ लिखा है कि अगर जियो हॉटस्टार ने भारत में अनसेंसर्ड वर्जन नहीं दिया, तो ज्यादातर लोग तकनीकी जुगाड़ या वीपीएन (VPN) लगाकर नेटफ्लिक्स का अंतरराष्ट्रीय वर्जन ही देखना पसंद करेंगे।
क्या धुरंधर 3 की ओर इशारा है? धुरंधर फ्रैंचाइज़ की अपार सफलता के बाद फैन्स लगातार तीसरे पार्ट की मांग कर रहे हैं। हालांकि मेकर्स अब तक इसे नकारते रहे हैं, लेकिन जियो स्टूडियो की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे का हालिया बयान उम्मीदें जगाता है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि धुरंधर का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ है और दर्शकों को इस साल के अंत तक कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है।
फिलहाल, फिल्म के आधिकारिक ओटीटी रिलीज और इस वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। तब तक फैन्स के बीच फिल्म का रॉ वर्जन चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।
Is there still something left to come from Dhurandhar The Revenge? This was taken from Netflix pic.twitter.com/bj9m7lR4Q7
— 🔱 (@dacoit_rvs) May 8, 2026
‘ऑपरेशन सिंदूर’ का काला सच: चीन ने भरी ‘सीक्रेट भूमिका’ की हामी, क्या पाकिस्तान बना ड्रैगन की लाइव वॉर लैब?
IPL 2026: पॉइंट्स टेबल की अबूझ पहेली , वैभव सूर्यवंशी की राजस्थान को प्लेऑफ में जाने का क्या है गणित?
चीन के स्कूलों में माली बने 4 साल के बच्चे: किताबों से अलग श्रम को बना रहे जीवन का आधार
RR vs GT: आज के महामुकाबले में रिकॉर्ड्स की बारिश, वैभव, जायसवाल और सिराज की नजरें इतिहास पर
शुभेंदु सरकार के सामने कांटों का ताज : बंगाल में चुनौतियों का पहाड़ और उम्मीदों का दवाब
लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि होंगे भारत के नए CDS, जानें उनके बारे में सबकुछ
व्हाइट हाउस में गूंजी वैदिक ऋचाएं, विश्व शांति के लिए हुआ विशेष शांति पाठ
बंगाल में सत्ता का नया युग: शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, PM मोदी ने जनता के सामने झुकाया सिर
मोमिनुल हक शतक से चूके तो पत्नी की डांट का सताया डर, बोले- आज घर पर खैर नहीं!
खलनायक डांस से ऐसी-तैसी की धमकी तक: कौन हैं ग्वालियर के नए DIG डॉ. असित यादव?