पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। शनिवार को कोलकाता के परेड ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार का गठन हो गया है।
शपथ ग्रहण समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उपस्थित थे। समारोह में 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री भी गवाह बने। शुभेंदु अधिकारी के अलावा दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली।
जनता के सामने नतमस्तक हुए PM मोदी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में एक भावुक नज़ारा देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी मंच पर घुटनों के बल बैठ गए और हाथ जोड़कर बंगाल की जनता को प्रणाम किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत देने के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। पीएम का यह अंदाज देखकर पूरा पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।
98 वर्षीय बुजुर्ग के छुए पैर कार्यक्रम की शुरुआत काफी विनम्रता के साथ हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर मौजद 98 वर्षीय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया, जिसके बाद सरकार ने उन्हें गले लगा लिया। माखनलाल सरकार आजादी के बाद के राष्ट्रवादी आंदोलनों के प्रतीक हैं और 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ जेल भी जा चुके हैं।
डॉ. मुखर्जी के सपनों को पूरा करने का संकल्प प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया। उन्होंने कहा कि आज जब बंगाल में भाजपा की पहली सरकार बनी है, तो डॉ. मुखर्जी का योगदान स्वाभाविक रूप से याद आता है। मोदी ने विश्वास जताया कि राज्य में गठित नई सरकार डॉ. मुखर्जी के विजन को धरातल पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
शुभेंदु का नया सफर शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना बंगाल की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है। छह साल पहले भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु ने अब राज्य की कमान संभाल ली है। उनके नेतृत्व में नई सरकार के सामने राज्य के सर्वांगीण विकास की बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी है।
*Congratulations to Dilip Ghosh Ji, Agnimitra Paul Ji, Ashok Kirtania Ji, Kshudiram Tudu Ji and Nisith Pramanik Ji on taking oath as Ministers in the Government of West Bengal. These leaders have worked tirelessly at the grassroots and served people. I am confident they will… pic.twitter.com/3E4XcXWoav
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2026
ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचें: वीडियो में खुली खतरनाक मिलावट की पोल
इंडियन मैंगो का दीवाना क्यों है अमेरिका? मैंगो रिवोल्यूशन के सामने सुपरपावर ने टेके घुटने
जब मंच पर पीएम मोदी ने झुका दिया सिर: 98 वर्षीय कार्यकर्ता के पैर छूकर दी सम्मान की नई मिसाल
बंगाल की नई इबारत: सुवेंदु अधिकारी लागू करेंगे योगी मॉडल
प्रमोद महाजन का वह ऐतिहासिक भाषण: तमिलनाडु की मौजूदा सियासी खींचतान के बीच क्यों हो रहा वायरल?
सत्ता की जंग में नया मोड़: विजय की TVK पर फर्जी समर्थन का आरोप, पुलिस तक पहुंचा मामला
पश्चिम बंगाल का नया अध्याय: सुवेंदु अधिकारी होंगे राज्य के अगले मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ
पीएम मोदी ने क्यों छुए 98 वर्षीय माखनलाल सरकार के पैर? बंगाल की राजनीति के भीष्म की कहानी
वंदे मातरम का विरोध करने वालों को देश में रहने का हक नहीं: संजय निरुपम का ओवैसी और कांग्रेस पर बड़ा हमला
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार के बाद भड़के नेता, अभिषेक बनर्जी और आई-पैक पर बरसे बागी