आईपीएल 2026 का 51वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले एक दिलचस्प आंकड़े ने सबका ध्यान खींचा है। आइए जानते हैं इस सीजन में किस टीम के स्पिनरों ने सबसे अधिक प्रभाव छोड़ा है।
KKR की स्पिन चौकड़ी का दबदबा आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाजों ने अब तक सबसे घातक प्रदर्शन किया है। केकेआर के वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और अनुकूल रॉय की तिकड़ी ने विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुसीबतें पैदा कर दी हैं।
आंकड़ों में केकेआर का जलवा केकेआर के स्पिनरों ने मिलकर अब तक कुल 25 विकेट चटकाए हैं:
दूसरे और तीसरे स्थान पर कौन? इस सूची में राजस्थान रॉयल्स दूसरे नंबर पर है। रवि बिश्नोई, रविंद्र जडेजा और हर्ष पुंजा की स्पिन जोड़ी ने मिलकर राजस्थान के लिए कुल 24 विकेट लिए हैं।
वहीं, तीसरे स्थान पर मुंबई इंडियंस है। टीम के स्पिनर अल्लाह गजनफर, मिशेल सेंटनर और विल जैक्स ने एकजुट होकर अब तक कुल 19 विकेट अपने नाम किए हैं।
आज फिर दिखेगा स्पिन का कमाल? आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक बार फिर कोलकाता के स्पिनरों की नजरें अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने पर होंगी। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर अपनी फिरकी से वे दिल्ली के बल्लेबाजों को कितनी चुनौती दे पाते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा।
*Serving up mystery, drift, and endless trouble! 🔮
— IndianPremierLeague (@IPL) May 8, 2026
The most dangerous spin department is back in action tonight 👊#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvKKR | @KKRiders pic.twitter.com/v5nLub71JU
शुभेंदु सरकार के सामने कांटों का ताज : बंगाल में चुनौतियों का पहाड़ और उम्मीदों का दवाब
अनंत सिंह के बचाव में उतरीं डांसर अर्चना तिवारी: विधायक जी बहुत अच्छे हैं, उन पर एफआईआर करना गलत
थलापति विजय का तमिल तख्तापलट : 72 घंटे की सियासी बिसात और 9 मई को CM पद की शपथ
शपथ के बाद ही निशाने पर निशांत कुमार: कांग्रेस का डिजिटल प्रहार , बयानों पर मचा सियासी बवाल
भगवा रंग में रंगा बंगाल: शुभेंदु अधिकारी ने ली शपथ, कोलकाता में शक्ति प्रदर्शन
IPL 2026: क्या दिल्ली के लिए आखिरी मैच खेल गए करुण नायर? 34 साल की उम्र में करियर पर संकट के बादल
RR vs GT: आज के महामुकाबले में रिकॉर्ड्स की बारिश, वैभव, जायसवाल और सिराज की नजरें इतिहास पर
फिन एलन का तूफानी शतक: 1 साल में 3 बार रचा इतिहास, DC के खिलाफ बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट: पन्ना में आदिवासियों का उग्र प्रदर्शन, एसपी ऑफिस के बाहर जमे हजारों ग्रामीण
सुबेंदु का शपथ ग्रहण: पीएम मोदी की मौजूदगी और भावुक पलों ने जीता बंगाल का दिल