पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। इस बयान पर कवि और पूर्व नेता कुमार विश्वास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोकतंत्र की मर्यादा का हवाला देते हुए ममता को आत्मचिंतन की सलाह दी है।
लोकतंत्र में इच्छाशक्ति से बढ़कर संख्याबल दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कुमार विश्वास ने कहा कि लोकतंत्र में कुछ मर्यादाएं होती हैं जिनका पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा, ममता जी के मना करने या न करने से कुछ नहीं होता। संवैधानिक व्यवस्था के तहत जिस दल के पास सर्वाधिक विधायक होंगे, राज्यपाल उसी के नेता को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे।
योद्धा को असुरों ने घेरा ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए विश्वास ने उन्हें बड़ी योद्धा बताया। हालांकि, उन्होंने बंगाल की वर्तमान राजनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता ने जिन वामपंथी आसुरी शक्तियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, आज वही लोग उनकी पार्टी में समा गए हैं।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, जिनकी अस्थियों पर यह विजय ध्वज फहराया गया, उन्हीं का सम्मान होना चाहिए। अगर वही लोग चोला बदलकर सत्ता में बने रहे, तो बंगाल अपने दुखों से कभी मुक्त नहीं हो पाएगा।
जनता के गुस्से का परिणाम है ये हार बंगाल चुनाव नतीजों पर टिप्पणी करते हुए विश्वास ने कहा कि जब सत्ता निरंकुश हो जाती है और लगातार समाज की भावनाओं को आहत करती है, तो प्रजा इसी तरह का दंड देती है। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का स्वाभाविक परिणाम है, जिसका अहसास उन्हें खुद भी रहा है।
ममता की रणनीति और भविष्य गौरतलब है कि बुधवार को ममता बनर्जी ने अपने विधायकों के साथ बैठक कर यह साफ कर दिया कि वह पद नहीं छोड़ेंगी। एक तरफ ममता अपनी जमीन बचाने की कवायद में जुटी हैं, वहीं राजनीतिक गलियारों में उनके इस कदम को सत्ता का मोह और बदलते समीकरणों के प्रति डर के रूप में भी देखा जा रहा है। अब देखना यह है कि राज्यपाल और संवैधानिक संस्थाएं स्थिति पर क्या कदम उठाती हैं।
#WATCH | Delhi: On WB CM Mamata Banerjee s refusal to resign, poet Kumar Vishwas says, There is a certain decorum in democracy which must be followed. Her refusal will not be enough. Governor will invite the party with highest number of MLAs. I hope she will introspect. She is a… pic.twitter.com/pV42Ax01VG
— ANI (@ANI) May 6, 2026
गुजरात की रोड टू हेवन : समंदर के बीच से गुजरती वह सड़क, जिसे देख थम जाती हैं सांसें
प्रोजेक्ट फ्रीडम: क्या ट्रंप का नया दांव ईरान के सामने साबित होगा डेडली लॉक ?
अजित पवार का विमान हादसा या कोई गहरी साजिश? अघोरी पूजा के कनेक्शन पर मचा हड़कंप
बंगाल का भगवा उदय: दशकों बाद दबी हुई सनातनी आस्थाओं को मिली नई पहचान
इतिहास रचने को तैयार नीदरलैंड्स: महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार किया टीम का ऐलान
6 हजार किमी रेंज, तुर्किए की नई मिसाइल यिल्दिरिमहान से बदला वैश्विक सुरक्षा का गणित
बंगाल की जीत पर लंदन में थिरके ब्रिटिश सांसद, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ इस्लामीकरण की आहट!
विराट कोहली के साथी और पंजाब के पूर्व तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का 36 की उम्र में निधन
सिर्फ 1 वोट से पलटी बाजी: तमिलनाडु चुनाव के नतीजे पर आनंद महिंद्रा ने कही ये बड़ी बात
थलपति विजय की कार नंबर प्लेट ने बढ़ाई सियासी हलचल: क्या CM 2026 का इशारा पहले ही मिल गया था?