महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नीदरलैंड्स की टीम ने आईसीसी महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। यह पहला मौका होगा जब नीदरलैंड्स की महिला टीम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी।
क्वालिफायर्स में किया था कमाल नीदरलैंड्स ने ग्लोबल क्वालिफायर्स के सुपर सिक्स स्टेज में अपने तीनों मुकाबले जीतकर वर्ल्ड कप में जगह पक्की की थी। टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी बाबेट डे लीडे को सौंपी गई है। टीम प्रबंधन ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण पर भरोसा जताया है।
कप्तान ने जताई उत्साह टीम की कप्तान बाबेट डे लीडे ने कहा कि वे दुनिया की बेहतरीन टीमों के साथ मुकाबला करने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, यह हमारे टैलेंट को बड़े मंच पर दिखाने का शानदार मौका है। टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड में हो रहा है, इसलिए हमें भारी संख्या में अपने समर्थकों के आने की उम्मीद है।
भारत से होगी कड़ी टक्कर नीदरलैंड्स को ग्रुप-ए में भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीमों के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स की भिड़ंत भारतीय टीम से 17 जून को लीड्स में होगी। इसके बाद, टीम 20 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। क्रिकेट प्रेमियों की नजर इस बात पर है कि क्या डेब्यू करने जा रही यह टीम किसी बड़े उलटफेर को अंजाम दे पाएगी।
नीदरलैंड्स की टीम इस प्रकार है: बाबेट डे लीडे (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीदर सीजर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिजके, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स और स्टेर्रे कालिस।
World Cup Bound 🧡
— Cricket🏏Netherlands (@KNCBcricket) May 6, 2026
Our Netherlands Women’s squad for the ICC Women’s T20 World Cup is confirmed.
A group blending youth and experience, ready for our first appearance on the world stage at a Women’s T20 World Cup.
See you in orange in England. 🇳🇱 pic.twitter.com/u06GX2xtHB
आरबी चौधरी के निधन से बिखर गए विजय, अंतिम दर्शन के दौरान छलके आंसू
तमिलनाडु में हार के बाद कनिमोई का बड़ा बयान: टीवीके जैसी पार्टी का जीतना लोकतंत्र के लिए अच्छी बात
शशांक सिंह की खराब फील्डिंग से पंजाब बेहाल, रिकी पोंटिंग का गुस्सा हुआ वायरल
टाटा हैरियर और सफारी के नए ‘अल्ट्रा रेड डार्क एडिशन’ डीजल में लॉन्च, देखें कीमत और खासियतें
असम में सत्ता परिवर्तन की तैयारी: हिमंता बिस्वा सरमा ने दिया इस्तीफा, नई सरकार के गठन का रास्ता साफ
I-PAC का पतन? चुनावी किंगमेकर से अब दूरी क्यों बना रही हैं पार्टियां
ममता का इस्तीफा नहीं? नकवी ने लालू के पुराने रेलवे वाले तंज से बंगाल की राजनीति में फूंकी नई आग
निमाड़ में आएगी निवेश की बहार: बुरहानपुर का सुखपुरी बनेगा नया इंडस्ट्रियल हब
IPL 2026: हार के गम में कप्तान अक्षर पटेल का बड़ा ब्लंडर, अपनी ही टीम के मैचों की गिनती भूले
JAC 12वीं रिजल्ट 2026 घोषित: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे करें अपनी मार्कशीट डाउनलोड