कैच टपकाया, चौका भी खाया आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर शशांक सिंह एक बार फिर अपनी लचर फील्डिंग के कारण चर्चा में हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 49वें मैच के दौरान उन्होंने हेनरिक क्लासेन का एक बेहद आसान कैच छोड़ दिया। यह चूक यहीं नहीं रुकी, गेंद उनके हाथों से छूटकर सीधे बाउंड्री पार कर गई, जिससे टीम को चौका भी भुगतना पड़ा।
पोंटिंग का पारा चढ़ा जैसे ही शशांक ने यह लड्डू कैच टपकाया, कैमरा पंजाब किंग्स के डगआउट की ओर मुड़ा। टीम के कोच रिकी पोंटिंग का चेहरा गुस्से और निराशा से तमतमाया हुआ था। पोंटिंग के हाव-भाव साफ बता रहे थे कि वे इस तरह की फील्डिंग से बेहद खफा हैं। सोशल मीडिया पर पोंटिंग का यह रिएक्शन अब तेजी से वायरल हो रहा है।
मैच का टर्निंग पॉइंट यह वाक्या 9वें ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी के दौरान हुआ। क्लासेन ने स्वीप शॉट खेलते हुए हवा में गेंद उठाई थी, लेकिन शशांक उसे जज नहीं कर सके। इस जीवनदान का क्लासेन ने भरपूर फायदा उठाया और 43 गेंदों में 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।
हैदराबाद का विशाल स्कोर क्लासेन की इस पारी और ईशान किशन (55 रन) के अर्धशतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अंत में नितीश रेड्डी ने भी 13 गेंदों में नाबाद 29 रनों का योगदान दिया।
पंजाब की राह मुश्किल पंजाब किंग्स के सामने अब जीत के लिए 236 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य है। शशांक सिंह, जिन्हें पिछली बार कैच छोड़ने के कारण टीम से बाहर भी किया गया था, उनकी यह वापसी टीम के लिए भारी पड़ती दिख रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पंजाब के बल्लेबाज इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाते हैं या हैदराबाद जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करती है।
Well well well, it s that man again! 🙊👀
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 6, 2026
Shashank Singh has dropped yet another catch down, and #PBKS camp is in utter disbelief! 🥲#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #SRHvPBKS | LIVE NOW 👉https://t.co/4Te1XilHXg pic.twitter.com/lSVDGKfiBg
इतिहास रचने को तैयार नीदरलैंड्स: महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार किया टीम का ऐलान
लेनिन की मूर्ति पर हमला: बंगाल की राजनीति में लाल सलाम और वर्चस्व की जंग
गुजरात की रोड टू हेवन : समंदर के बीच से गुजरती वह सड़क, जिसे देख थम जाती हैं सांसें
बंगाल की जीत पर लंदन में थिरके ब्रिटिश सांसद, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ इस्लामीकरण की आहट!
ममता बनर्जी पर अपनों का ही प्रहार: पार्टी पर भ्रष्ट और दादागिरी करने वालों का कब्जा
अरुण जेटली स्टेडियम में बड़ा हादसा टला: क्या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा DDCA का फंड?
6 हजार किमी रेंज, तुर्किए की नई मिसाइल यिल्दिरिमहान से बदला वैश्विक सुरक्षा का गणित
केरलम में कमल का ऐतिहासिक आगाज: 3 सीटों की जीत के पीछे की बड़ी कहानी
सीएम का पद ममता बनर्जी की पैतृक संपत्ति नहीं है... इस्तीफा देने से इनकार पर भाजपा का तीखा प्रहार
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन: 400 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का लिया बदला, सीएम पद की चर्चा तेज