पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। भाजपा ने 207 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 80 सीटों पर सिमट गई है। इस हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी।
दिलीप घोष का कड़ा प्रहार खड़गपुर से भाजपा के विजयी उम्मीदवार दिलीप घोष ने ममता बनर्जी के बयान पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा, एक दिन तो सबको दुनिया छोड़नी ही है, यह कुर्सी सिर्फ दो दिन की है। उन्हें इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि यह उनकी पैतृक संपत्ति है।
घोष ने आगे कहा कि 15 साल के शासन में ममता ने भ्रष्टाचार और हिंसा के अलावा कुछ नहीं दिया। उन्होंने डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनके परिवार और मां के साथ जो अपमानजनक व्यवहार हुआ, जनता उसका हिसाब जरूर लेगी।
संविधान सबसे ऊपर: समिक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस मुद्दे पर संवैधानिक मर्यादा की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने या न देने का सवाल व्यक्तिगत राय का नहीं, बल्कि संविधान का है। जो कुछ भी होगा वह संवैधानिक दायरे में ही होगा, क्योंकि संविधान ही सर्वोच्च है।
मानसिक स्थिति ठीक नहीं : तथागत रॉय भाजपा नेता तथागत रॉय ने ममता बनर्जी के बयान पर हैरानी जताते हुए कहा, मैंने आज तक ऐसा नहीं देखा कि कोई हारने के बाद भी कुर्सी छोड़ने से मना करे। क्या वह नहीं समझतीं कि विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने पर उन्हें पद छोड़ना ही पड़ेगा? मुझे नहीं लगता कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक है।
TMC का अपना तर्क वहीं, TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने बचाव करते हुए कहा कि राज्य में पिछले 3 महीने से आदर्श आचार संहिता लागू थी, जिसके कारण कामकाज मुख्य सचिव देख रहे थे। उन्होंने तर्क दिया कि जब ममता बनर्जी बीते तीन महीनों से मुख्यमंत्री के तौर पर काम ही नहीं कर रही थीं, तो इस्तीफे का सवाल ही कहां पैदा होता है।
सुरक्षा घेरे में बदलाव इस सियासी खींचतान के बीच, राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की अतिरिक्त सुरक्षा हटा दी है। एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है, जो कल सुबह से प्रभावी हो जाएगा। राज्य में सत्ता परिवर्तन की आहट के साथ ही सुरक्षा में कटौती को एक बड़े प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
*#WATCH | Kolkata: On West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee s refusal to resign, BJP s victorious candidate from Kharagpur, Dilip Ghosh, says, One day you have to leave the world, so the throne is just for two days. They shouldn t remain under the illusion that this is their… pic.twitter.com/e33UDMzYVn
— ANI (@ANI) May 6, 2026
अमेरिका का बड़ा दांव: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी खत्म, ईरान के साथ शांति की नई राह?
AIADMK में बगावत! विजय के विजय रथ पर सवार होने को तैयार विधायक, क्या पलानीस्वामी का युग खत्म?
द बॉयज का खूनी खेल अब सिनेमाघरों में: फिनाले एपिसोड के लिए फैंस में मची होड़
थलापति विजय का पॉलिटिकल कनेक्शन : फिल्म के सीन ने सच कर दिखाई 2026 की भविष्यवाणी!
संजू सैमसन का खुलासा: चेट्टा नाम नहीं, अपना असली नाम है पसंद
IPL 2026: रुतुराज और ओवरटन की बड़ी चूक, बीच मैदान हुआ हंसी-मजाक , वीडियो वायरल
शेर के बाड़े में गिरी साड़ी वाली महिला? वायरल वीडियो का सच जानकर उड़ जाएंगे होश
अपनी जमीन पर घर बनाने का सपना होगा पूरा, सरकार देगी 2.5 लाख रुपये की सीधी मदद
थलपति विजय की कार नंबर प्लेट ने बढ़ाई सियासी हलचल: क्या CM 2026 का इशारा पहले ही मिल गया था?
हिंद महासागर में भारत-नीदरलैंड्स की बढ़ती ताकत: कोच्चि पहुंचा अत्याधुनिक युद्धपोत डी रूयटर