तमिलनाडु की तिरुपत्तूर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव के नतीजे अब चर्चा का विषय बन गए हैं। यहाँ अभिनेता विजय की पार्टी तमिझागा वेत्री कड़गम (TVK) के उम्मीदवार सीनिवसा सेतुपति आर ने डीएमके के दिग्गज नेता के.आर. पेरियाकरुप्पन को मात्र एक वोट के अंतर से मात दी है।
अंकों का चौंकाने वाला खेल इस कांटे की टक्कर में सीनिवसा सेतुपति को 83,375 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मंत्री पेरियाकरुप्पन को 83,374 वोट प्राप्त हुए। एक वोट के इस मामूली अंतर ने राज्य की राजनीति में इतिहास रच दिया।
आनंद महिंद्रा ने बताई एक की ताकत प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर इस नतीजे को लोकतंत्र की सबसे बड़ी सीख करार दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, तिरुपत्तूर के नतीजे सबसे यादगार हैं। जहां 1.66 लाख से अधिक वोट पड़े, वहां हार-जीत का फैसला सिर्फ एक वोट से हुआ। यह तस्वीर हर स्कूल में दिखाई जानी चाहिए, ताकि बच्चे समझ सकें कि उनके एक वोट में कितनी बड़ी ताकत है।
विजय ने पेश किया सरकार बनाने का दावा चुनाव में टीवीके के शानदार प्रदर्शन के बाद, पार्टी प्रमुख विजय ने सक्रिय कदम उठाए हैं। बुधवार, 6 मई 2026 को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर औपचारिक रूप से सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के सीनियर नेता बुस्सी आनंद, आधव अर्जुन और अरुण राज मौजूद थे।
टीवीके का धमाकेदार डेब्यू टीवीके ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में खुद को स्थापित किया है। हालांकि, पार्टी बहुमत के आंकड़े (118 सीटें) से थोड़ा पीछे रह गई है।
क्या कांग्रेस देगी समर्थन? बहुमत के लिए जरूरी जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए टीवीके को गठबंधन की तलाश है। खबरों के अनुसार, तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी का हाथ अब विजय के साथ जुड़ता दिख रहा है, जिससे राज्य में टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार के गठन की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
The results of the recent state elections have been dramatic by any measure.
— anand mahindra (@anandmahindra) May 6, 2026
But for me, this image will remain the most unforgettable outcome of the elections.
More than 166,000 votes were cast between the two leading candidates in this constituency in Tamil Nadu.
And history… pic.twitter.com/85UtN3VkZC
उसे धक्के देकर बाहर निकालो : ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार पर भड़के महेश जेठमलानी
क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीब पल: एक ही गेंद पर दो बार आउट हुए नितीश राणा!
ऑपरेशन किसान: देश के अन्नदाताओं की थाली का यूरिया प्लाईवुड फैक्ट्रियों में हो रहा ब्लैक
बंगाल की जीत पर लंदन में थिरके ब्रिटिश सांसद, एक तरफ जश्न तो दूसरी तरफ इस्लामीकरण की आहट!
विराट कोहली के साथी और पंजाब के पूर्व तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का 36 की उम्र में निधन
IPL के किंग कौन? प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब में विदेशी दिग्गजों का जलवा
IPL इतिहास का गढ़ : किस मैदान पर हुए हैं सबसे ज्यादा फाइनल? जानें रोचक आंकड़े
IPL 2026 के बीच बड़ा अपडेट: क्या अब भारत में खेल पाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? सरकार ने स्पष्ट की अपनी नीति
गुजरात की रोड टू हेवन : समंदर के बीच से गुजरती वह सड़क, जिसे देख थम जाती हैं सांसें
होर्मुज में प्रोजेक्ट फ्रीडम पर ट्रंप का बड़ा फैसला, ईरान के साथ शांति वार्ता के बीच बदली रणनीति