भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान पर न सही, लेकिन सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो ने यह साफ कर दिया है कि विराट कोहली का पाकिस्तान से नाता आज का नहीं, बल्कि करीब दो दशक पुराना है।
लाहौर की गलियों में दिखे जूनियर विराट वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप में विराट कोहली का एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है। यह साल 2006 की बात है, जब महज 17 साल के विराट कोहली भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा बनकर पाकिस्तान पहुंचे थे। पीयूष चावला की कप्तानी वाली इस टीम में रवींद्र जडेजा और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी भी शामिल थे।
शॉपिंग और चाय का लुत्फ वीडियो में विराट अपने साथियों के साथ लाहौर के बाजारों में घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वे स्थानीय दुकानों पर पाकिस्तान के मशहूर सलवार-कमीज की खरीदारी करते और चाय का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इस मासूम चेहरे वाले लड़के को तब किसी ने नहीं सोचा था कि भविष्य में यही खिलाड़ी किंग कोहली के नाम से दुनिया पर राज करेगा।
इंटरनेशनल करियर में पाकिस्तान से दूरी हैरानी की बात यह है कि विराट कोहली ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में कभी पाकिस्तान की धरती पर कोई सीनियर मैच नहीं खेला। सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों ने सरहद पार जाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया, लेकिन राजनीति की भेंट चढ़े क्रिकेट के कारण विराट और रोहित शर्मा की पीढ़ी इस अनुभव से वंचित रह गई।
क्या कभी पूरा होगा फैंस का सपना? भारतीय टीम ने अंतिम बार साल 2008 में एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रोहित और विराट के संन्यास लेने से पहले वे उन्हें कभी पड़ोसी मुल्क की सरजमीं पर खेलते देख पाएंगे। फिलहाल, यह पुराना वीडियो ही फैंस के लिए एक पुरानी खट्टी-मीठी याद बन गया है।
Unseen video of Virat Kohli, Ravindra Jadeja, and Ishant Sharma’s visit to Lahore in 2006. pic.twitter.com/avJlrNhmWZ
— 𝐆𝐨𝐚𝐭𝐥𝐢𝐬𝐦 ⭐ (@Goatlism) May 6, 2026
ट्रैफिक नियम बदले: दिल्ली में अब चालान से बचना नामुमकिन, लाइसेंस होगा सस्पेंड!
ओसामा बिन लादेन के ठिकाने से क्यों उठाई गई थीं 13 ईंटें? CIA ने सालों बाद खोला सीक्रेट राज
IPL इतिहास का गढ़ : किस मैदान पर हुए हैं सबसे ज्यादा फाइनल? जानें रोचक आंकड़े
कोलकाता में फेक एडवाइजरी से मचा हड़कंप, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थीं ममता : इस्तीफे से इनकार पर गिरिराज सिंह का तीखा प्रहार
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तानी नेता ने कबूला सच, सेना देती है आतंकियों को गार्ड ऑफ ऑनर
कूपर कॉनली का ऐतिहासिक धमाका: IPL में शतक जड़ने वाले सबसे युवा विदेशी खिलाड़ी बने
वंदे मातरम की अनिवार्यता पर घमासान: वारिस पठान बोले- यह संविधान के खिलाफ, जबरन थोपना गलत
यमुना में मातम: शादी से लौट रही नाव बीच धारा में पलटी, कई लापता
सलीम खान की सेहत में सुधार: हॉस्पिटल से वापसी के बाद पहली बार मुस्कुराते आए नजर