अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। तस्वीर में एक साधारण दिखने वाली ईंट है, लेकिन इसके पीछे का इतिहास बेहद खौफनाक और महत्वपूर्ण है।
क्या है इन 13 ईंटों का रहस्य? मई 2011 में ओसामा बिन लादेन को मार गिराने वाले ऐतिहासिक ऑपरेशन नेप्च्यून स्पीयर के बाद, अमेरिकी कमांडोज एबटाबाद स्थित उस कंपाउंड से 13 ईंटें अपने साथ ले आए थे। इन ईंटों पर A , M या S अक्षर की छाप है। ये ईंटें अब CIA के म्यूजियम का हिस्सा बन चुकी हैं।
इन्हें क्यों लाया गया था अमेरिका? खुफिया सूत्रों के मुताबिक, इन ईंटों को महज निशानी के तौर पर नहीं लाया गया था। इनका इस्तेमाल निर्माण सामग्री की जांच करने, साइट के निर्माण समय का विश्लेषण करने और इंटेलिजेंस सबूतों को पुख्ता करने के लिए किया गया था। ये ईंटें उस कड़ी सुरक्षा वाले कंपाउंड की गवाह थीं, जहां दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी छिपा हुआ था।
कैसे हुई थी लादेन के ठिकाने की पहचान? एजेंसी ने बताया कि एबटाबाद का यह कंपाउंड लंबे समय से संदेह के घेरे में था। यहां 18 फीट ऊंची दीवारें थीं, जिन पर कांटेदार तार लगे थे। कंपाउंड में डबल सिक्योरिटी गेट थे और खिड़कियां भी काफी धुंधली रखी गई थीं, ताकि अंदर की गतिविधि बाहर न दिखे।
संदेह की बड़ी वजहें CIA एनालिस्ट्स को सबसे ज्यादा शक तब हुआ जब उन्होंने पाया कि उस घर में कोई इंटरनेट या टेलीफोन कनेक्शन नहीं था। वहां के निवासी बाहर कचरा फेंकने के बजाय उसे घर के अंदर ही जला देते थे। साथ ही, घर के रजिस्टर्ड मालिकों के पास इतनी आलीशान और सुरक्षित संपत्ति को मेंटेन करने के लिए कोई स्पष्ट आय का जरिया नहीं था।
अंत की शुरुआत इन तमाम सुरागों और गहन निगरानी के बाद, मई 2011 में अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने एक गुप्त हेलीकॉप्टर ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसी ऑपरेशन में ओसामा बिन लादेन मारा गया और दुनिया के सबसे लंबे समय से चले आ रहे इंटेलिजेंस मिशन का अंत हुआ।
Artifact of the Week: Brick from Abbottabad Compound.
— CIA (@CIA) May 5, 2026
Learn more: https://t.co/VcWYYuyEKx pic.twitter.com/vOLIHZuYRk
टीएमसी के गुंडों को कानून सिखाएगा सबक , सुवेंदु अधिकारी की दो-टूक चेतावनी
बिहार कैबिनेट विस्तार: पटना के गांधी मैदान में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन , कल जुटेंगे दिग्गज
पंजाब में डबल धमाके से मची दहशत: आर्मी कैंट और BSF हेडक्वार्टर को बनाया गया निशाना
क्या 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का ओपनर बनेगा वैभव सूर्यवंशी? इयान बिशप ने कर दिया बड़ा ऐलान!
क्या थलापति विजय ने सालों पहले दे दिया था सीएम बनने का संकेत? कार नंबर ने खोला राज!
महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों की हिंदी परीक्षा पर घमासान, उद्धव गुट ने सरकार को घेरा
भारतीय सेना की नई ताकत: महिंद्रा की घातक ATV थार रॉक्स ने खींचा सबका ध्यान
पिज्जा को भूल जाइए! आनंद महिंद्रा को भा गया यह बाहुबली पराठा, जानें क्यों हो रही है चर्चा
सलमान खान का मेगा धमाका: द लास्ट हीरो में दिखेंगे सुपरहीरो अवतार, हॉलीवुड जैसी तकनीक का होगा इस्तेमाल
पंजाब को कश्मीर बनाने की खतरनाक साजिश: क्या ISI फिर सक्रिय कर रही है खालिस्तानी आतंकियों को?