बिहार की राजनीति में कल, 7 मई का दिन बेहद ऐतिहासिक होने वाला है। बीजेपी अपनी सरकार के कैबिनेट विस्तार को एक भव्य इवेंट और शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। पटना का गांधी मैदान इस बड़े राजनीतिक आयोजन का गवाह बनेगा।
ऐतिहासिक क्षण की तैयारी 15 अप्रैल 2026 को सम्राट चौधरी के रूप में बीजेपी ने अपना पहला मुख्यमंत्री पाकर इतिहास रचा था। अब उसी सरकार के कैबिनेट विस्तार को पार्टी यादगार बनाने में जुटी है। यह दिन केवल प्रशासनिक फेरबदल नहीं, बल्कि बीजेपी के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक होगा।
दिग्गजों का जमावड़ा इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। गांधी मैदान में होने वाला यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने वाला है, जिससे बीजेपी पूरे देश को एक बड़ा संदेश देना चाहती है।
पेंडिंग राजनीतिक मोमेंट का पूरा होना पिछली बार बंगाल चुनावों में व्यस्तता के कारण पीएम और गृहमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। अब जब असम, पुडुचेरी में वापसी और बंगाल में ऐतिहासिक जीत मिल चुकी है, तो बीजेपी अपने उस पेंडिंग पॉलिटिकल मोमेंट को पूरा करने के लिए तैयार है। यह आयोजन जीत के जश्न के रूप में मनाया जाएगा।
पूर्वी भारत पर बीजेपी की नजर इस कैबिनेट विस्तार का मकसद केवल बिहार तक सीमित नहीं है। पार्टी इसे पूर्वी भारत में राजनीतिक विस्तार के मिशन से जोड़कर देख रही है। बंगाल की जीत का असर अब बिहार और झारखंड तक देखा जा रहा है। बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व कल की मौजूदगी से न केवल कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि विरोधियों को भी अपनी बढ़ती ताकत का एहसास कराएगा।
क्या होगा खास? कल का समारोह यह तय करेगा कि बिहार की नई कैबिनेट के साथ बीजेपी का भविष्य का रोड मैप क्या है। सबकी निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि किन नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलती है और यह विजय उत्सव बिहार की राजनीति में क्या नए समीकरण पैदा करता है।
*आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित ‘विजय उत्सव’ में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सम्मिलित होकर समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता का अभिनंदन किया।
— Nitin Nabin (@NitinNabin) May 4, 2026
पाँचों राज्यों में मिला यह प्रचंड जनसमर्थन प्रधानमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व,… pic.twitter.com/rtvylKkDzI
दिल्ली की इस सड़क पर अगले 55 दिन रहेगा भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवायजरी
नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी का शक्ति प्रदर्शन: 400 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का लिया बदला, सीएम पद की चर्चा तेज
थलपति विजय की कार नंबर प्लेट ने बढ़ाई सियासी हलचल: क्या CM 2026 का इशारा पहले ही मिल गया था?
बाल आएंगे लेकिन TMC नहीं आएगी : ममता बनर्जी की हार पर BJP नेता का तंज, अनुपम खेर ने ऐसे दिया जवाब
वापसी के बाद भी नहीं बदले शशांक के हाथ , आसान कैच छोड़कर फिर बने मजाक के पात्र
पंजाब में दहल उठा बॉर्डर: अमृतसर और जालंधर में संदिग्ध धमाकों से मची सनसनी
पंजाब में दहलाने की साजिश: जालंधर-अमृतसर में IED ब्लास्ट, पाकिस्तान और ISI का कनेक्शन आया सामने
8th Pay Commission की हलचल के बीच पेंशन संकट: न UPS, न NPS, रिटायर कर्मचारियों का भविष्य अधर में
9 मई को बंगाल में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन : पीएम मोदी और 20 राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में होगा शपथ ग्रहण
ईरान के लिए ढाल बना चीन: अमेरिका के साथ 14-पॉइंट डील और तनाव के बीच नया कूटनीतिक दांव