नई दिल्ली: कोलकाता पुलिस ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक एडवाइजरी को सिरे से खारिज कर दिया है। पुलिस ने इसे पूरी तरह से भ्रामक और फेक करार देते हुए स्पष्ट किया है कि शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
पुलिस ने क्या कहा? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी एक आधिकारिक पोस्ट में कोलकाता पुलिस ने कहा, यह एडवाइजरी फर्जी है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और अधिकारी हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि वे बिना पुष्टि किए किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं।
अफवाह फैलाने वालों पर गाज पुलिस ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति शहर में घबराहट या पैनिक फैलाने के उद्देश्य से फर्जी खबरें या एडवाइजरी फैलाएगा, उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि गलत जानकारी सार्वजनिक शांति के लिए खतरा बन सकती है।
चुनाव बाद हिंसा की घटनाओं से जोड़कर फैलाई जा रही अफवाहें दरअसल, चुनाव नतीजों के बाद से ही सोशल मीडिया पर कोलकाता के नाम से कई पुरानी या अन्य जगहों की वीडियो और तस्वीरें गलत संदर्भ के साथ वायरल की जा रही हैं। हाल ही में किसी यूजर ने दावा किया था कि भारतीय सेना कोलकाता में दाखिल हो गई है , जिसे पुलिस ने पूरी तरह बेबुनियाद बताया।
टीएमसी बनाम बीजेपी का राजनीतिक घमासान राज्य में चुनाव के बाद टीएमसी ने कई इलाकों में अपने दफ्तरों पर हमले और तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर, बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने इन आरोपों को नकारते हुए इसे टीएमसी का आपसी कलह करार दिया है। राजनीतिक खींचतान के बीच सोशल मीडिया पर चल रहा यह दुष्प्रचार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
सुरक्षित रहें, आधिकारिक सूचना पर करें भरोसा अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा और जनहित से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल पुलिस के आधिकारिक संचार चैनलों (Official Channels) का ही अनुसरण करें। पुलिस लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की मॉनिटरिंग कर रही है ताकि अफवाहों के जरिए माहौल खराब न हो।
*This “advisory” is fake and misleading.
— Kolkata Police (@KolkataPolice) May 6, 2026
The law and order situation within Kolkata Police jurisdiction remains completely normal and is under constant and vigilant monitoring.
Strict legal action is being initiated against those responsible for circulating such false… pic.twitter.com/jW0vv7bgk7
AIADMK में बगावत! विजय के विजय रथ पर सवार होने को तैयार विधायक, क्या पलानीस्वामी का युग खत्म?
बंगाल की सियासत में बड़ा बदलाव: अभिषेक बनर्जी के घर से हटी सुरक्षा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस
क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीब विकेट: नितीश राणा एक ही गेंद पर दो बार हुए आउट !
ममता की खेला बैठक में बड़ा खेला : 11 विधायकों की गैरमौजूदगी से TMC में मची खलबली
मिचेल स्टार्क के साथ सेल्फी के लिए थमे मुकेश चौधरी के कदम, फिर जो हुआ वह जीत लेगा आपका दिल
स्वर्ग जैसा बाली अब बन चुका है कूड़े का आइलैंड , कचरे के अंबार से दम घुट रही है पर्यटकों की पसंद
IPL 2026 फाइनल की मेजबानी बेंगलुरु से छिनी: जानिए क्या है BCCI का बड़ा फैसला?
सावधान! ट्रैफिक चालान का SMS खाली कर सकता है आपका बैंक खाता, ऐसे करें बचाव
पाक क्रिकेट में बवाल: नसीम शाह का चयन बना विवाद की जड़, पूर्व दिग्गजों ने चयनकर्ताओं को घेरा
सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म का हॉलीवुड कनेक्शन: द एवेंजर्स और बैटमैन वाली कंपनी संभालेगी VFX की कमान!