तमिलनाडु की राजनीति में सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कड़गम (TVK) की ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे राज्य में जश्न का माहौल है। इस जीत पर भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने उन्हें बधाई दी, लेकिन यह सामान्य सा पोस्ट सोशल मीडिया पर विवाद की वजह बन गया।
अश्विन ने सोशल मीडिया पर विजय की तारीफ करते हुए उन्हें अपना पसंदीदा अभिनेता और भविष्य का एक प्रेरणादायक नेता बताया। उनके इस पोस्ट के जवाब में एक यूजर ने अभद्र टिप्पणी करते हुए लिखा कि ब्राह्मणों में द्रविड़ का खौफ है। यूजर ने अश्विन की सफलता और उनके विचारों को उनकी जाति से जोड़कर उन्हें निशाना बनाने का प्रयास किया।
अक्सर विवादों से दूर रहने वाले अश्विन ने इस बार ट्रोलर्स को चुप नहीं कराया, बल्कि एक आईना दिखाया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, मैं किस परिवार में पैदा हुआ, यह मेरा चुनाव नहीं था। सौभाग्य से, मुझे ऐसे माता-पिता मिले जो किसी भी जाति या लेबल से कहीं ऊपर हैं।
अश्विन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए नेतृत्व की एक नई परिभाषा पेश की। उन्होंने लिखा, नेतृत्व का अर्थ दूसरे के संघर्षों के प्रति सहानुभूति रखना और बाधाओं को तोड़कर विकास को सक्षम बनाना है। मेरे माता-पिता और शिक्षकों ने मुझे यही सिखाया है।
क्रिकेटर ने स्पष्ट किया कि असली पहचान व्यक्ति के कार्यों से होती है, न कि उसके जन्म से। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज जल्द ही इन पुरानी और संकुचित सोच वाली बेड़ियों से बाहर निकलेगा। अश्विन का यह संतुलित और परिपक्व जवाब सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है। खेल प्रेमियों और आम यूजर्स का मानना है कि अश्विन ने न केवल खुद को बल्कि समाज के स्तर को भी ऊंचा उठाया है।
Naalaiya Theerpu to Netraiya Theerpu!!
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) May 5, 2026
Congratulations to Thalapathy and his party for the fabulous result.
Good luck & I would love to go from being your super fan to a leader I would want to follow for what lies ahead.🤝🙏 pic.twitter.com/NG2zMdiTDa
वंदे मातरम की अनिवार्यता पर घमासान: वारिस पठान बोले- यह संविधान के खिलाफ, जबरन थोपना गलत
I-PAC का पतन? चुनावी किंगमेकर से अब दूरी क्यों बना रही हैं पार्टियां
रूह कंपा देने वाला मंजर: मासूम को मुंह में दबाकर 30 मीटर तक घसीटता रहा आवारा कुत्ता
बेंगलुरु में रेंट का बवंडर : अमेरिकी महिला का किराया 33% बढ़ाया, मकान मालिकों की मनमानी पर छिड़ी बहस
अमेरिका-ईरान युद्ध का चौंकाने वाला अंत: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी खत्म, शांति की ओर ट्रंप का कदम
SRH vs PBKS: पंजाब की दो बड़ी गलतियों ने लिख दी हार की पटकथा, 104 रन लुटाकर मैच गंवाया
IPL 2026: हार के गम में कप्तान अक्षर पटेल का बड़ा ब्लंडर, अपनी ही टीम के मैचों की गिनती भूले
आसमान से आई मौत का ट्रक से टक्कर: न्यूर्क एयरपोर्ट पर बोइंग 767 का खौफनाक हादसा
बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत: सुवेंदु अधिकारी का कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश, बोले- ‘हिंसा नहीं, कानून अपना काम करेगा’
CM बनने की भविष्यवाणी ! क्या विजय ने फिल्म के जरिए पहले ही लिख दी थी अपनी जीत की कहानी?