अमेरिका के न्यूर्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इटली के वेनिस से आ रहा यूनाइटेड एयरलाइंस का बोइंग 767 विमान लैंडिंग के दौरान रनवे के पास से गुजर रहे एक ट्रक से टकरा गया। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हाईवे पर मंडराया मौत का साया यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट 169 जब लैंडिंग के लिए नीचे आ रही थी, तभी वह न्यू जर्सी टर्नपाइक हाईवे के ऊपर से गुजरते हुए एक डिलीवरी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान ने ट्रक को कुचलने के साथ ही एक बिजली के खंभे को भी धराशायी कर दिया। यह खंभा पास से गुजर रही एक जीप पर जा गिरा।
डैशकैम में कैद हुई ड्राइवर की आपबीती ट्रक चला रहे वॉरेन बोर्डली उस समय बाल्टिमोर की एक बेकरी के लिए ब्रेड ले जा रहे थे। ट्रक में लगे डैशबोर्ड कैमरे का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर बेफिक्र होकर गाना गा रहा था, तभी अचानक भयानक आवाज के साथ कांच टूटने लगे। हादसे में वॉरेन को मामूली चोटें आईं और अस्पताल से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
चमत्कार से कम नहीं है यह बचाव ट्रक कंपनी के मालिक चक पाटेराकिस ने इसे ईश्वर का चमत्कार बताया है। रनवे की हाईवे के बेहद करीब स्थिति के कारण यहां विमानों को हमेशा बहुत कम ऊंचाई पर उड़ना पड़ता है। यह गनीमत रही कि न तो विमान में सवार यात्रियों को कुछ हुआ और न ही ट्रक ड्राइवर की जान गई, वरना यह एक बड़ी तबाही हो सकती थी।
NTSB ने शुरू की जांच राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) ने इस घटना को गंभीर मानते हुए जांच का जिम्मा संभाल लिया है। विमान के कॉकपिट वॉयस और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर को जब्त कर लिया गया है ताकि हादसे की सटीक वजह पता चल सके। वहीं, यूनाइटेड एयरलाइंस ने एहतियात के तौर पर क्रू मेंबर्स को ड्यूटी से हटा दिया है और मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि टकराते समय विमान की रफ्तार करीब 160 मील प्रति घंटा थी।
New footage shows the moment a United Airlines plane collided with a light pole and a truck while landing at Newark Liberty International Airport.
— Collin Rugg (@CollinRugg) May 5, 2026
The Boeing 767 was traveling at about 160 mph when it made contact.
Air traffic controllers say there was a hole in the side of… https://t.co/95QdBrihtK pic.twitter.com/m4BofEwB5d
डीपफेक की शिकार हुईं जॉर्जिया मेलोनी: फर्जी तस्वीरों पर इटली की पीएम का बड़ा बयान
बंगाल की सियासत में बड़ा बदलाव: अभिषेक बनर्जी के घर से हटी सुरक्षा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस
गुजरात की रोड टू हेवन : समंदर के बीच से गुजरती वह सड़क, जिसे देख थम जाती हैं सांसें
पिज्जा को भूल जाइए! आनंद महिंद्रा को भा गया यह बाहुबली पराठा, जानें क्यों हो रही है चर्चा
टीएमसी के गुंडों को कानून सिखाएगा सबक , सुवेंदु अधिकारी की दो-टूक चेतावनी
चलती बाइक पर दामाद का खौफनाक वार: हेलमेट से सास की बेरहमी से हत्या, CCTV में कैद हुई दरिंदगी
6, 4, 6, 4: अभिषेक शर्मा का तांडव, यानसेन की लाइन-लेंथ बिगाड़कर मचाई खलबली
पंजाब दहला: जालंधर में BSF हेडक्वार्टर और अमृतसर में आर्मी कैंप पर धमाके, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थीं ममता : इस्तीफे से इनकार पर गिरिराज सिंह का तीखा प्रहार
ओसामा बिन लादेन के ठिकाने से क्यों उठाई गई थीं 13 ईंटें? CIA ने सालों बाद खोला सीक्रेट राज