संदेशखाली में सुरक्षाबलों पर हमला पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हिंसा का भयावह दौर शुरू हो गया है। नॉर्थ 24 परगना के संदेशखाली इलाके में नजात पुलिस स्टेशन के पास गश्त कर रहे पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस हमले में पांच सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें नजात थाना प्रभारी, एक महिला पुलिस अधिकारी, राजबाड़ी आउटपोस्ट का एक सिपाही और केंद्रीय बल के दो जवान शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए मिनाखा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उन्हें बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया है। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में क्रूड बम और हथियार बरामद किए हैं।
राजनीतिक हिंसा में दो कार्यकर्ताओं की बलि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में राजनीतिक झड़पें भी तेज हो गई हैं। न्यू टाउन इलाके में भाजपा का विजय जुलूस निकल रहा था, इस दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ हुई झड़प और पिटाई में भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई।
इस घटना के तुरंत बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी समर्थकों के घरों को निशाना बनाया। वहीं, दूसरी ओर बीरभूम के नानूर में टीएमसी कार्यकर्ता अबीर शेख की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोप है कि यह हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया है।
चुनाव आयोग सख्त: तुरंत गिरफ्तारी के आदेश हिंसा की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने राज्य प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि उपद्रव और हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए और तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।
अधिकारियों से कहा गया है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएं। फिलहाल, प्रभावित इलाकों में तनाव बरकरार है और सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि स्थिति को और बिगड़ने से रोका जा सके।
*VIDEO | West Bengal: Rival TMC groups clash in North 24 Pargana s Sandeshkhali; 5 security personnel injured in firing, crude bombs and weapons recovered.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 6, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/r4sTlCaIjD
आसमान से आई मौत का ट्रक से टक्कर: न्यूर्क एयरपोर्ट पर बोइंग 767 का खौफनाक हादसा
Tata Harrier और Safari के दीवाने हुए खुश: अब धाकड़ डीजल इंजन में भी मिलेगा Red Dark Edition का स्वैग
6 हजार किमी रेंज, तुर्किए की नई मिसाइल यिल्दिरिमहान से बदला वैश्विक सुरक्षा का गणित
भारत की अनदेखी में हिंद महासागर का नया समीकरण: श्रीलंका-मालदीव की डिफेंस डील से बढ़ी हलचल
जिम में हवस का खेल: प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशा मिलाकर डॉक्टर का रेप और ब्लैकमेल
ओपी राजभर की जुबान फिसली या सच निकला? पीडीए के नारे पर घिरे मंत्री!
पाक क्रिकेट में बवाल: नसीम शाह का चयन बना विवाद की जड़, पूर्व दिग्गजों ने चयनकर्ताओं को घेरा
सलमान खान की सुपरहीरो फिल्म का हॉलीवुड कनेक्शन: द एवेंजर्स और बैटमैन वाली कंपनी संभालेगी VFX की कमान!
MP बोर्ड: 10वीं-12वीं की सेकंड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 7 मई से शुरू होंगे एग्जाम
72 घंटे की मोहलत और फिर सीधा डबल चार्ज! जानिए क्या है बैरियर-लेस टोल का नया नियम