गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी तीखी बयानबाजी के लिए मशहूर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर इन दिनों एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। हमेशा सपा और अखिलेश यादव पर हमलावर रहने वाले राजभर के मुंह से कुछ ऐसा निकल गया, जिसने पूरे सियासी गलियारे में हलचल मचा दी है।
जोश में बोल गए पीडीए गाजीपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजभर अपनी सरकार और गठबंधन की उपलब्धियां गिना रहे थे। इसी दौरान जोश-जोश में वे कह गए, पीडीए आ रहा है... । अखिलेश यादव का यह चर्चित नारा (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) जैसे ही राजभर की जुबान से निकला, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
कोहनी मारते ही होश में आए राजभर राजभर के ठीक बगल में सुभासपा विधायक बेदी राम बैठे थे। जैसे ही उन्होंने पीडीए सुना, तत्काल अपनी कोहनी से राजभर को धक्का दिया और उन्हें गलती का अहसास कराया। कोहनी लगते ही राजभर संभले और तुरंत अपनी बात सुधारते हुए एनडीए शब्द का इस्तेमाल किया। हालांकि, तब तक यह गलती कैमरे में कैद हो चुकी थी।
अखिलेश यादव का तीखा तंज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस वीडियो को अपने एक्स हैंडल पर शेयर कर राजभर पर चुटकी ली। अखिलेश ने लिखा, सच अपने आप निकलता है और झूठ सोचकर बोला जाता है। आपने सच कहा, पीडीए आ रहा है। कोहनी मारकर मुंह से निकले सच को बदलने की कोशिश न की जाए। उन्होंने आगे कटाक्ष करते हुए कहा कि राजभर मन से आज भी पीडीए ही चाहते हैं, बस लालच में बंधे हैं।
सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की राय दिख रही है। सपा समर्थकों का तर्क है कि लंबे समय तक साथ रहने के कारण राजभर के अवचेतन मन में आज भी पीडीए ही बसा है। वहीं, राजभर के समर्थकों का कहना है कि यह महज जुबान फिसलने (स्लिप ऑफ टंग) का मामला है और विपक्ष इसे बेवजह तूल दे रहा है।
राजनीति का हथियार बना वीडियो 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजभर का यह फिसलना विपक्षी दलों के लिए एक बड़ा हथियार बन गया है। इस घटना ने साबित कर दिया है कि राजनीति के खेल में एक छोटा सा शब्द भी कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। फिलहाल, इस वीडियो को लेकर मंत्री राजभर बैकफुट पर नजर आ रहे हैं।
*सच अपने आप निकलता है और झूठ सोचकर बोला जाता है। आपने सच कहा, सही कहा ‘पीडीए’ आ रहा है। कोहनी मारकर मुँह से निकले सच को बदलने की कोशिश न की जाए।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 6, 2026
सच तो ये है कि मन से तो ये भी पीडीए ही हैं, बस अपने लालच के मारे हैं। pic.twitter.com/sw1DDucYVm
IPL 2026: क्या आरसीबी के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें
सलमान खान का मेगा धमाका: द लास्ट हीरो में दिखेंगे सुपरहीरो अवतार, हॉलीवुड जैसी तकनीक का होगा इस्तेमाल
अमेरिका का बड़ा दांव: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी खत्म, ईरान के साथ शांति की नई राह?
धरती से उबल रहा खौलता लावा : हवाई का किलाऊआ ज्वालामुखी फिर दहला, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
CM बनने की भविष्यवाणी ! क्या विजय ने फिल्म के जरिए पहले ही लिख दी थी अपनी जीत की कहानी?
बंगाल चुनाव की सीक्रेट रेसिपी : कैसे 10 रुपये की झालमुड़ी ने पलट दी ममता सरकार की बाजी?
आईपीएल के बीच पंजाब किंग्स पर दुखों का साया, पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल का निधन
जब बिना विधायक बने दो बार मुख्यमंत्री बने ए.के. एंटनी: केरल की राजनीति का सबसे अनूठा अध्याय
DM अंकल, सड़क बनवा दो : लखीमपुर की मानवी की मासूम अपील ने प्रशासन को किया शर्मिंदा
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो की स्थिति, क्या अब भी बची है प्लेऑफ की उम्मीद?