चंडीगढ़: आईपीएल के मौजूदा सीजन के बीच पंजाब किंग्स और क्रिकेट जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। टीम के पूर्व खिलाड़ी और पंजाब क्रिकेट के दिग्गज अमनप्रीत सिंह गिल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे मात्र 36 वर्ष के थे।
गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे अमनप्रीत मिली जानकारी के अनुसार, अमनप्रीत पिछले छह महीनों से एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बुधवार (6 मई) को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही क्रिकेट गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पंजाब किंग्स और पीसीए ने दी श्रद्धांजलि पंजाब किंग्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पूर्व खिलाड़ी को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने भी एक्स पर पोस्ट कर उनके योगदान को याद किया। पीसीए ने लिखा, अमनप्रीत ने समर्पण और जुनून के साथ पंजाब क्रिकेट की सेवा की। उन्होंने भारत अंडर-19, किंग्स इलेवन पंजाब और पंजाब की सीनियर टीम का प्रतिनिधित्व किया था।
विराट कोहली के साथ खेल चुके थे गिल अमनप्रीत सिंह गिल का करियर काफी प्रभावशाली रहा था। वे दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज थे। उन्होंने 2007 में श्रीलंका दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मनीष पांडे के साथी खिलाड़ी थे।
प्रशासनिक भूमिका में भी रहे सक्रिय खेल से संन्यास लेने के बाद भी अमनप्रीत पंजाब क्रिकेट से जुड़े रहे। वे 2019 से 2025 तक पंजाब की सीनियर चयन समिति के सक्रिय सदस्य रहे और घरेलू क्रिकेट के विकास में अहम भूमिका निभाई।
चंडीगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार दिवंगत क्रिकेटर का अंतिम संस्कार बुधवार शाम 4:00 बजे चंडीगढ़ के मनीमाजरा श्मशान घाट में किया गया। इस कठिन घड़ी में पीसीए और पंजाब किंग्स प्रबंधन ने उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
Punjab Cricket Association deeply mourns the sad demise of Amanpreet Singh Gill, former Punjab cricketer and Member, Senior Selection Committee Punjab.
— Punjab Cricket Association (@pcacricket) May 6, 2026
He served Punjab cricket with dedication and passion, representing teams including India Under-19s, Kings XI Punjab and Punjab.… pic.twitter.com/tpr0EwEprk
अनुपमा का फूटा धैर्य: अपनी ही बेटी राही को दिया करारा जवाब, कहा- तू दुनिया की सबसे बुरी बेटी है
बंगाल हिंसा पर पुलिस का प्रहार: 80 गिरफ्तार, बिना अनुमति जुलूस और जेसीबी पर लगा प्रतिबंध
पंजाब में दहल उठा बॉर्डर: अमृतसर और जालंधर में संदिग्ध धमाकों से मची सनसनी
IPL 2026: बेंगलुरु से छिन गई फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद के रण में होगा महामुकाबला
बिहार में मौसम का ट्रिपल अटैक : 9 मई तक आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, रहें सावधान
तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर: कांग्रेस ने DMK से नाता तोड़ा, विजय के साथ मिलकर बनाएंगे सरकार
इतिहास रचने को तैयार नीदरलैंड्स: महिला T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार किया टीम का ऐलान
72 घंटे की मोहलत और फिर सीधा डबल चार्ज! जानिए क्या है बैरियर-लेस टोल का नया नियम
20 साल का साथ, भाई जैसा रिश्ता और पीठ में छुरा: DMK-कांग्रेस गठबंधन के बिखरने की पूरी कहानी
थलापति विजय का विजय तिलक : कांग्रेस के साथ से तमिलनाडु की सत्ता के करीब!