DMK से किनारा, विजय के साथ नया गठबंधन तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा धमाका हुआ है। कांग्रेस ने DMK के साथ अपने वर्षों पुराने गठबंधन को समाप्त करने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस अब अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देगी। यह गठबंधन केवल सरकार बनाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले निकाय, लोकसभा और राज्यसभा चुनावों में भी कांग्रेस और विजय की पार्टी एक साथ कदम बढ़ाएंगे।
बहुमत का गणित और विजय की रणनीति TVK नेता विजय ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। सरकार बनाने के लिए उन्हें 118 विधायकों के बहुमत की आवश्यकता है। पांच सीटें जीतने वाली कांग्रेस का समर्थन मिलते ही विजय के सत्ता तक पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। TVK ने आधिकारिक तौर पर राज्यपाल के सामने बहुमत का दावा पेश कर दिया है।
DMK ने बताया पीठ में छुरा घोंपना कांग्रेस के इस अप्रत्याशित कदम से DMK खेमे में भारी नाराजगी है। DMK प्रवक्ताओं ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि यह पीठ में छुरा घोंपने जैसा है, क्योंकि कांग्रेस की ये सीटें DMK के दम पर ही आई थीं। गौरतलब है कि चुनाव के दौरान ही दोनों पार्टियों के बीच खटास दिखने लगी थी, जब राहुल गांधी और स्टालिन एक मंच पर नजर नहीं आए थे।
BJP और AIADMK की बढ़ी बेचैनी कांग्रेस के इस कदम ने दिल्ली के भाजपा खेमे में हलचल मचा दी है। भाजपा किसी भी सूरत में तमिलनाडु में कांग्रेस को सत्ता का भागीदार बनते नहीं देखना चाहती। दबाव में आई AIADMK (47 सीटें) के भीतर भी बगावत के सुर हैं। पार्टी के अधिकांश विधायक विजय के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि AIADMK नेतृत्व ने जल्द निर्णय नहीं लिया, तो पार्टी टूट सकती है और विधायक अलग गुट बनाकर विजय का समर्थन कर सकते हैं।
राज्यपाल से मुलाकात आज तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पुष्टि की है कि TVK प्रमुख विजय बुधवार शाम उनसे मुलाकात करेंगे। राज्यपाल को भेजे गए पत्र में विजय ने बहुमत का दावा किया है और सरकार बनाने का न्योता मांगा है। अब सभी की निगाहें राजभवन में होने वाली इस मुलाकात और उसके बाद आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।
The President of Tamizhaga Vettri Kazhagam (TVK), Thiru C Vijay, has formally requested the Indian National Congress (INC) to extend its support for forming a government in Tamil Nadu. The people of Tamil Nadu, especially the youth, have delivered a very clear, strong and… pic.twitter.com/Aig79MoRoE
— Tamil Nadu Congress Committee (@INCTamilNadu) May 6, 2026
पटना ट्रैफिक अलर्ट: शपथ ग्रहण के चलते कल इन रास्तों से बचें, जानें नया रूट प्लान
बेंगलुरु में रेंट का बवंडर : अमेरिकी महिला का किराया 33% बढ़ाया, मकान मालिकों की मनमानी पर छिड़ी बहस
आईपीएल 2026: बेंगलुरु से क्यों छिन गई फाइनल की मेजबानी? जानिए टिकट विवाद और असली वजह
जुबान फिसली तो राजभर बोल पड़े PDA आ रहा है , अखिलेश ने लपक लिया मौका
रोहित शर्मा का हिटमैन अवतार: मैदान पर वापसी के लिए क्यों मचा रहे थे बेताब, और कोच ने क्यों रोका?
बंगाल मतगणना: अखिलेश यादव की सुप्रीम कोर्ट से मांग, CCTV फुटेज को लाइव दिखाने की अपील
संबित पात्रा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, INDIA गठबंधन के बिखरने की कर दी बड़ी भविष्यवाणी
एक ही गेंद पर दो बार आउट! नितीश राणा के अजीबोगरीब विकेट ने खड़ी की बहस
मोहम्मद शमी के भाई पर लगा प्यार में धोखे का आरोप, महिला के सनसनीखेज खुलासे से मचा हड़कंप
DM अंकल, सड़क बनवा दो : लखीमपुर की मानवी की मासूम अपील ने प्रशासन को किया शर्मिंदा