बिहार में नई एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना में सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की गई है। कल, 7 मई को गांधी मैदान में होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति होगी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं।
सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक ये रास्ते रहेंगे बंद
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई मुख्य सड़कों पर आम वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान केवल एम्बुलेंस, शव वाहन और विशेष पास धारकों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। शेखपुरा मोड़ से एयरपोर्ट जाने वाला रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
इसके अलावा, एयरपोर्ट गोलंबर से पटेल गोलंबर, राजेंद्र चौक से पटेल गोलंबर, और पटेल गोलंबर से आयकर गोलंबर तक का पूरा क्षेत्र (हार्डिंग रोड और सिंचाई भवन/आर ब्लॉक) प्रतिबंधित घोषित किया गया है।
शहर के अंदर डायवर्जन और प्रतिबंध
शहर के भीतर यातायात को नियंत्रित करने के लिए कई जगह डायवर्जन लगाए गए हैं:
यात्रियों के लिए विशेष सलाह
अगर आप कल घर से निकल रहे हैं, तो इन सुझावों का ध्यान रखें:
वीवीआईपी और आम जनता के लिए प्रवेश द्वार
सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी मेहमान गांधी मैदान के गेट नंबर 1 से प्रवेश करेंगे। मंत्री और विशिष्ट अतिथि गेट नंबर 4 या 12 का उपयोग करेंगे। आम जनता के लिए गेट नंबर 7, 8, 9 और 10 निर्धारित किए गए हैं।
पार्किंग की व्यवस्था
सड़कों पर भीड़ कम करने के लिए प्रशासन ने जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर दीघा गोलंबर से कंगन घाट तक पार्किंग की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त, पटना कॉलेज और पटना साइंस कॉलेज परिसर में भी वाहनों को खड़ा करने की अनुमति दी गई है। किसी भी आपातकालीन स्थिति या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2219810 पर संपर्क किया जा सकता है।
*दिनांक 07.05.2026 को गाँधी मैदान, पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के आलोक में जिला प्रशासन, पटना द्वारा सुगम यातायात हेतु जनहित में ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। आम जनता से अनुरोध है कि कृपया इसका अनुपालन करें। किसी भी प्रकार की सूचना 24*7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/… pic.twitter.com/u85WojSkV1
— District Administration Patna (@dm_patna) May 5, 2026
ममता बनर्जी पर अपनों का ही प्रहार: पार्टी पर भ्रष्ट और दादागिरी करने वालों का कब्जा
बिजनेस जगत के लिए बड़ी राहत: सरकार लाई ECLGS 5.0, 2.55 लाख करोड़ का मिलेगा सपोर्ट
पंजाब में खौफ: अमृतसर में आर्मी कैंट पर हमला, जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में जोरदार धमाका
ममता का इस्तीफा नहीं? नकवी ने लालू के पुराने रेलवे वाले तंज से बंगाल की राजनीति में फूंकी नई आग
पाक क्रिकेट में बवाल: नसीम शाह का चयन बना विवाद की जड़, पूर्व दिग्गजों ने चयनकर्ताओं को घेरा
दिल्ली की इस सड़क पर अगले 55 दिन रहेगा भारी जाम, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवायजरी
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो की स्थिति, क्या अब भी बची है प्लेऑफ की उम्मीद?
I-PAC का पतन? चुनावी किंगमेकर से अब दूरी क्यों बना रही हैं पार्टियां
सिंधु जल पर पाकिस्तान की खुली धमकी: पानी रोका तो होगा युद्ध
IPL 2026 के बीच बड़ा अपडेट: क्या अब भारत में खेल पाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? सरकार ने स्पष्ट की अपनी नीति