सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत को सीधे तौर पर युद्ध की धमकी दी है। ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कहा कि नदी के पानी को मोड़ने या रोकने की कोई भी कोशिश एक्ट ऑफ वॉर (युद्ध की कार्रवाई) मानी जाएगी।
झूठे जश्न में डूबा पाक पाकिस्तान की शहबाज सरकार इस समय मरका-ए-हक (सच्चाई की जीत) नाम का एक प्रोपेगेंडा अभियान चला रही है। इसके जरिए वह ऑपरेशन सिंदूर में अपनी तथाकथित जीत का ढिढोरा पीट रही है। अपनी जनता का भरोसा जीतने के लिए पाकिस्तानी नेताओं ने एक बार फिर पुराने दावों को दोहराया है।
इशाक डार का बेबुनियाद आरोप विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत पर आक्रामकता का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत संधि के तहत अपने दायित्वों का पालन नहीं कर रहा है। डार ने दावा किया कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि भारत नफरत की राजनीति कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत की किसी भी हरकत का पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देगा।
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी उग्र तेवर अपनाते हुए कहा कि भविष्य में भारत की किसी भी गलतफहमी का जवाब पहले से कहीं अधिक जोरदार और निर्णायक होगा। उन्होंने कहा कि 2025 की घटनाओं के दौरान पाकिस्तान ने संयम बरता था, लेकिन अब वह संयम बरतने के मूड में नहीं है।
तनाव के पीछे का सच पाकिस्तान के ये बयान ऐसे समय में आए हैं जब दोनों देशों के बीच सीमा से लेकर कूटनीतिक स्तर तक तनाव कायम है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान का यह रुख केवल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत के खिलाफ माहौल बनाने और अपनी घरेलू राजनीति में ध्यान भटकाने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
Pakistan threatens India that it will respond with full might if water flow is stopped
— OsintTV 📺 (@OsintTV) May 6, 2026
Any attempt to stop or divert the flow of water belonging to Pakistan under the Indus Waters Treaty will be considered as an ACT OF WAR. Any misadventure against Pakistan will be met with… pic.twitter.com/tnr5iHoM72
टीएमसी दफ्तर बना हथियारखाना : छापेमारी में मिले 18 धारदार हथियार, बंगाल में खलबली
द बॉयज का खूनी खेल अब सिनेमाघरों में: फिनाले एपिसोड के लिए फैंस में मची होड़
बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती थीं ममता : इस्तीफे से इनकार पर गिरिराज सिंह का तीखा प्रहार
अनुपमा का फूटा धैर्य: अपनी ही बेटी राही को दिया करारा जवाब, कहा- तू दुनिया की सबसे बुरी बेटी है
छह महीने में 2 मुख्यमंत्री, कैसे होगा विकास? कैबिनेट विस्तार से पहले तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला
IPL 2026: क्या आरसीबी के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे हार्दिक पांड्या? मुंबई इंडियंस की बढ़ी मुश्किलें
बंगाल चुनाव की सीक्रेट रेसिपी : कैसे 10 रुपये की झालमुड़ी ने पलट दी ममता सरकार की बाजी?
AIADMK में बगावत! विजय के विजय रथ पर सवार होने को तैयार विधायक, क्या पलानीस्वामी का युग खत्म?
डीपफेक की शिकार हुईं जॉर्जिया मेलोनी: फर्जी तस्वीरों पर इटली की पीएम का बड़ा बयान
थलापति विजय की जीत पर रविचंद्रन अश्विन का करारा जवाब: जातिगत सियासत करने वालों की बोलती बंद