रायपुर में टीम पहुंची, कप्तान गायब आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को अपने बाकी बचे सभी मैच जीतने होंगे, लेकिन इस बीच टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई की टीम आगामी मुकाबले के लिए रायपुर पहुंच चुकी है, लेकिन कप्तान हार्दिक उनके साथ नहीं दिखे।
RCB के खिलाफ मैच पर संशय मुंबई इंडियंस की टीम बुधवार को रायपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या नजर नहीं आए। यह खबर मुंबई के फैंस के लिए चिंताजनक है, क्योंकि 10 मई को टीम का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से है। क्या हार्दिक इस अहम मैच में खेलेंगे या नहीं, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूर्या संभाल सकते हैं कमान इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ भी हार्दिक पांड्या नहीं खेले थे। उस दौरान उनके न खेलने का कारण पीठ में ऐंठन (back spasm) बताया गया था। अगर हार्दिक आरसीबी के खिलाफ भी मैदान पर नहीं उतरते हैं, तो एक बार फिर सूर्यकुमार यादव ही कार्यवाहक कप्तान के रूप में टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं हार्दिक आईपीएल 2026 हार्दिक पांड्या के लिए अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। बतौर ऑलराउंडर वह न तो बल्ले से कमाल दिखा पा रहे हैं और न ही गेंद से। इस सीजन खेले 8 मैचों में हार्दिक ने केवल 146 रन बनाए हैं और उनका औसत 20.86 का रहा है। गेंदबाजी में भी वे संघर्ष करते दिखे हैं, जहां उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 4 विकेट चटकाए हैं और उनकी इकॉनमी 11.90 की रही है।
मुंबई के लिए करो या मरो की स्थिति पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस समय अंक तालिका में संघर्ष कर रही है। टीम ने अब तक 10 में से केवल 3 मैच जीते हैं। टूर्नामेंट के इस पड़ाव पर अब उनके लिए हर मुकाबला करो या मरो जैसा है। ऐसे में कप्तान का अनुपस्थित होना टीम प्रबंधन के लिए एक बड़ी सिरदर्दी बन गया है। अब सभी की निगाहें बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट के अगले अपडेट पर टिकी हैं।
*The entire Mumbai Indians team has left for Raipur, except for Hardik Pandya and Suryakumar Yadav.💙
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) May 6, 2026
Hardik Pandya for his injury and sky for family reasons pic.twitter.com/Tse6D2PYoa
प्रयागराज में रक्षा त्रिवेणी : सेना की ताकत और स्वदेशी तकनीक का नया संगम
टीएमसी के गुंडों को कानून सिखाएगा सबक , सुवेंदु अधिकारी की दो-टूक चेतावनी
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज: क्या स्टेडियम भरने के लिए BCB को लेनी पड़ी फ्री एंट्री की मदद?
विजय का विजय रथ और राहुल का हाथ : तमिलनाडु में सरकार बनाने को लेकर नई सियासी बिसात
डीपफेक की शिकार हुईं जॉर्जिया मेलोनी: फर्जी तस्वीरों पर इटली की पीएम का बड़ा बयान
बंगाल चुनाव की सीक्रेट रेसिपी : कैसे 10 रुपये की झालमुड़ी ने पलट दी ममता सरकार की बाजी?
ऑपरेशन किसान: देश के अन्नदाताओं की थाली का यूरिया प्लाईवुड फैक्ट्रियों में हो रहा ब्लैक
IPL 2026: होम ग्राउंड बस नाम का, पिच पर हमारा कोई जोर नहीं; CSK से हार के बाद छलका DC कोच का दर्द
मिचेल स्टार्क के साथ सेल्फी के लिए थमे मुकेश चौधरी के कदम, फिर जो हुआ वह जीत लेगा आपका दिल
रोहित शर्मा का हिटमैन अवतार: मैदान पर वापसी के लिए क्यों मचा रहे थे बेताब, और कोच ने क्यों रोका?