पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 8 मई से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज चर्चा का विषय बनी हुई है। शान मसूद की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे दिग्गज शामिल हैं, लेकिन सीरीज से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का एक फैसला कई सवाल खड़े कर रहा है।
स्टेडियम में फ्री एंट्री का जुगाड़ टेस्ट मैचों के दौरान दर्शकों की कम संख्या को देखते हुए BCB ने एक बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने घोषणा की है कि मीरपुर और सिलहट में होने वाले टेस्ट मैचों के लिए छात्रों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।
वैध पहचान पत्र दिखाने वाले स्कूल और कॉलेज के छात्र मैच का लुत्फ मुफ्त में उठा सकेंगे। यूनिफॉर्म में आने वाले छात्रों के लिए अलग स्टैंड और गैलरी आरक्षित की गई है। इसके अलावा, क्रिकेट अकादमियों के 15 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को भी किट पहनकर आने पर फ्री एंट्री दी जाएगी।
ऐतिहासिक जीत को दोहराने की तैयारी बांग्लादेश की टीम इस सीरीज में आत्मविश्वास से लबरेज है। आपको याद होगा कि अगस्त 2024 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान का दौरा कर 2-0 से ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया था।
अगर नजमुल हुसैन शान्तो की कप्तानी वाली बांग्लादेशी टीम इस बार भी पाकिस्तान को हरा देती है, तो यह उनके टेस्ट इतिहास में पहली बार होगा जब वे घर और बाहर, दोनों जगह किसी एक ही टीम के खिलाफ लगातार दो टेस्ट सीरीज जीतेंगे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। दोनों टीमों के लिए अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने के लिए यह मुकाबला बेहद जरूरी है।
सीरीज का शेड्यूल:
अब देखना यह होगा कि दर्शकों को स्टेडियम तक बुलाने की यह कवायद कितनी सफल रहती है और क्या बांग्लादेश अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रख पाएगा।
Free Entry for Students and Cricket Academy Trainees
— Bangladesh Cricket (@BCBtigers) May 5, 2026
On the occasion of the upcoming Bangladesh vs Pakistan Test Series, a special opportunity has been introduced to encourage young cricket enthusiasts to experience the ultimate form of the game from the stands and galleries.… pic.twitter.com/V8VX83KqlH
मिचेल स्टार्क के साथ सेल्फी के लिए थमे मुकेश चौधरी के कदम, फिर जो हुआ वह जीत लेगा आपका दिल
महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों की हिंदी परीक्षा पर घमासान, उद्धव गुट ने सरकार को घेरा
थलापति विजय की जीत पर अश्विन को घेरा तो मिला करारा जवाब: ब्राह्मण होने पर ट्रोलिंग का दिया ऐसा करारा सच
क्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ रहे हैं हार्दिक पांड्या? टीम के साथ नजर नहीं आने पर मची खलबली
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज: क्या स्टेडियम भरने के लिए BCB को लेनी पड़ी फ्री एंट्री की मदद?
कांग्रेस ने किया विश्वासघात : TVK को समर्थन पर DMK भड़की, कहा- पछताएगी कांग्रेस
तमिलनाडु में बड़ा सियासी उलटफेर: DMK से नाता तोड़ कांग्रेस ने थलपति विजय की TVK संग बनाई सरकार
टीवीके-कांग्रेस की बढ़ती नजदीकियों पर भड़की डीएमके: स्टालिन के अहसान को याद दिलाते हुए कांग्रेस को बताया मूर्ख
IPL 2026: रुतुराज और ओवरटन की बड़ी चूक, बीच मैदान हुआ हंसी-मजाक , वीडियो वायरल
बंगाल की सियासत में बड़ा बदलाव: अभिषेक बनर्जी के घर से हटी सुरक्षा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस