तमिलनाडु की राजनीति में सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेटट्री कड़गम) ने अपने पहले ही चुनावी डेब्यू में इतिहास रच दिया है। पार्टी ने विधानसभा चुनाव में 108 सीटों पर जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देना भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन को भारी पड़ गया।
अश्विन की बधाई और ट्रोलर्स का हमला अश्विन ने सोशल मीडिया पर विजय को बधाई देते हुए लिखा, मैं आपके सुपर फैन होने से आगे बढ़कर एक ऐसे नेता का अनुयायी बनना चाहूंगा, जिसके दिखाए रास्ते पर मैं चल सकूं। इस पोस्ट के बाद कुछ ट्रोलर्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि अश्विन ऐसे ब्राह्मण हैं जिन्हें द्रविड़ शासन से डर लगता है।
अश्विन का बेबाक पलटवार ट्रोलर को जवाब देते हुए अश्विन ने अपने बेबाक अंदाज में कहा, मैंने यह पहले भी कहा है और फिर से कहूंगा। मैं किसके घर पैदा हुआ, यह मेरे हाथ में नहीं था। शुक्र है कि मुझे ऐसे माता-पिता मिले जो बेहद महान हैं।
उन्होंने आगे कहा कि नेतृत्व का अर्थ सहानुभूति रखना और भेदभाव से ऊपर उठकर विकास सुनिश्चित करना है। अश्विन ने स्पष्ट किया कि वे उस दिन का इंतज़ार कर रहे हैं, जिस दिन समाज वंश और जाति की बातों को पीछे छोड़ देगा।
थलापति विजय का चुनावी धमाका तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में टीवीके का प्रदर्शन सबको हैरान करने वाला रहा। पार्टी ने राज्य की सभी 234 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से 108 सीटों पर जीत हासिल कर टीवीके राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, यह आंकड़ा बहुमत (118) से महज 10 सीटें दूर रह गया, लेकिन पहली बार में ही ऐसी सफलता को राज्य की राजनीति में बड़ी क्रांति माना जा रहा है।
Naalaiya Theerpu to Netraiya Theerpu!!
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) May 5, 2026
Congratulations to Thalapathy and his party for the fabulous result.
Good luck & I would love to go from being your super fan to a leader I would want to follow for what lies ahead.🤝🙏 pic.twitter.com/NG2zMdiTDa
बंगाल हिंसा पर पुलिस का प्रहार: 80 गिरफ्तार, बिना अनुमति जुलूस और जेसीबी पर लगा प्रतिबंध
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो की स्थिति, क्या अब भी बची है प्लेऑफ की उम्मीद?
20 साल का साथ, भाई जैसा रिश्ता और पीठ में छुरा: DMK-कांग्रेस गठबंधन के बिखरने की पूरी कहानी
ममता की खेला बैठक में बड़ा खेला : 11 विधायकों की गैरमौजूदगी से TMC में मची खलबली
ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तानी नेता का कबूलनामा, आतंकियों को सेना का मिला स्टेट सैल्यूट
हिंद महासागर में भारत-नीदरलैंड्स की बढ़ती ताकत: कोच्चि पहुंचा अत्याधुनिक युद्धपोत डी रूयटर
कोलकाता में फेक एडवाइजरी से मचा हड़कंप, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
क्रिकेट इतिहास का सबसे अजीब पल: एक ही गेंद पर दो बार आउट हुए नितीश राणा!
खासा आर्मी कैंप धमाका: पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी, वीडियो से मचा हड़कंप
ईरान संकट के बीच हिंद-प्रशांत में गरमाया माहौल: ताइवान को घेरने की चीन की नई चाल