बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने 7 मई से 9 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है।
7 मई: उत्तर और पूर्वी बिहार पर सबसे ज्यादा असर 7 मई को राज्य के उत्तरी और पूर्वी जिलों में मौसम का प्रभाव सबसे अधिक रहेगा। पश्चिम और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार समेत कुल 24 जिलों में येलो अलर्ट है। इन क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। दक्षिण बिहार के जिलों में फिलहाल स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है।
8 मई: अलर्ट का दायरा बदला 8 मई को मौसम का पैटर्न थोड़ा बदलेगा। उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों से अलर्ट हटा लिया जाएगा, जबकि उत्तर-पूर्वी और मध्य बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट बरकरार रहेगा। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर समेत 19 जिलों में आंधी-पानी का खतरा बना रहेगा। शेष दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है।
9 मई: पूरे बिहार में बिगड़ेगा मौसम 9 मई का दिन सबसे चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि विभाग ने पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इस दिन पटना, गया, औरंगाबाद और भागलपुर समेत पूरे प्रदेश में सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रशासन की चेतावनी और सलाह मौसम विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न जाएं और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण लेने से बचें। बिजली कड़कने के दौरान पक्के घरों में सुरक्षित रहें। किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के अपडेट पर लगातार नजर रखें।
*मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/kq2obtHJcB
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) May 6, 2026
ओपी राजभर की जुबान फिसली या सच निकला? पीडीए के नारे पर घिरे मंत्री!
माला का ‘अहंकार’: दूल्हे को माला पहनाने की होड़ में भिड़े दो जीजा, शादी बनी अखाड़ा
बंगाल में नई सरकार का काउंटडाउन शुरू: 8 को विधायक दल की बैठक, 9 मई को शपथग्रहण की तैयारी
पिज्जा को भूल जाइए! आनंद महिंद्रा को भा गया यह बाहुबली पराठा, जानें क्यों हो रही है चर्चा
पटना में बिगड़ा मौसम: तेज आंधी के साथ गिरे ओले, बिहार के 17 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
IPL के किंग कौन? प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब में विदेशी दिग्गजों का जलवा
कांग्रेस के समर्थन से विजय के सत्ता मिशन में नया मोड़: क्या बहुमत का जादुई आंकड़ा छू पाएगी TVK?
जालंधर-अमृतसर धमाकों पर गरमाई सियासत: सुनील जाखड़ बोले- भगवंत मान मुख्यमंत्री पद के लायक नहीं, केजरीवाल से करूंगा बात
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर: कांग्रेस-DMK का साथ छूटा, विजय के लिए खुली सत्ता की राह
पंजाब दहल उठा: आर्मी और BSF कैंप के बाहर धमाकों पर सियासत गरमाई, सीएम मान ने बीजेपी पर साधा निशाना