पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। चुनाव आयोग ने नई विधानसभा के गठन के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसे राज्यपाल को भेज दिया गया है, जिससे अब नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।
बीजेपी की पूरी तैयारी, अमित शाह पहुंचेंगे कोलकाता चुनाव आयोग की अधिसूचना के बाद बीजेपी ने अपनी कवायद तेज कर दी है। पार्टी ने 8 मई को विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री और बंगाल चुनाव के पर्यवेक्षक अमित शाह कोलकाता पहुंचेंगे। इसी बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।
9 मई का दिन क्यों है खास? सूत्रों के अनुसार, नई सरकार का शपथग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। इस दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है, जिसे देखते हुए इस तारीख को बेहद खास और प्रतीकात्मक माना जा रहा है। बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने भी इस ओर संकेत दिए थे कि शपथग्रहण उसी दिन होगा।
ममता बनर्जी का इनकार और तीखे आरोप दूसरी ओर, ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। 5 मई को एक तीखी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, हम चुनाव हारे नहीं हैं, बल्कि हमें हराया गया है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को मुख्य विलेन करार दिया और बीजेपी पर वोट चोरी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
हिंसा की घटनाओं से दहला बंगाल चुनाव के बाद राज्य में हिंसा का दौर भी जारी है। कोलकाता में बुलडोजर से टीएमसी ऑफिस तोड़ा गया है, वहीं आसनसोल में पार्टी दफ्तर फूंके जाने की खबर है। इन घटनाओं में दो लोगों की मौत भी हुई है। चुनाव आयोग ने राज्य में शांति बहाली के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।
अन्य राज्यों में भी प्रक्रिया तेज केवल बंगाल ही नहीं, बल्कि चुनाव आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन राज्यों में भी अब सरकारों के गठन की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है, क्योंकि संबंधित राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है।
*ECI issues notification for constitution of a new assembly in West Bengal following completion of electoral process in the state.
— All India Radio News (@airnewsalerts) May 6, 2026
The notification has been sent to Governor of West Bengal, formally marking end of election cycle and setting stage for formation of a new… pic.twitter.com/SHyGNA77Vu
डीपफेक की शिकार हुईं जॉर्जिया मेलोनी: फर्जी तस्वीरों पर इटली की पीएम का बड़ा बयान
थलपति विजय की कार नंबर प्लेट ने बढ़ाई सियासी हलचल: क्या CM 2026 का इशारा पहले ही मिल गया था?
पंजाब में दहल उठा बॉर्डर: अमृतसर और जालंधर में संदिग्ध धमाकों से मची सनसनी
लुंगी एनगिडी की चोट ने हिलाया था दिल्ली कैपिटल्स का खेमा, कोच ने बयां किया वो खौफनाक मंजर
गलगोटिया यूनिवर्सिटी का मैजिक शो बना मजाक , कैमरे के गलत एंगल ने खोली जादूगरी की पोल
मोहम्मद शमी के भाई पर लगा प्यार में धोखे का आरोप, महिला के सनसनीखेज खुलासे से मचा हड़कंप
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज: क्या स्टेडियम भरने के लिए BCB को लेनी पड़ी फ्री एंट्री की मदद?
72 घंटे की मोहलत और फिर सीधा डबल चार्ज! जानिए क्या है बैरियर-लेस टोल का नया नियम
अखिलेश यादव को प्रसाद खिलाना पड़ा महंगा: पिता का डिमोशन कर बनाया सफाईकर्मी
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के लिए करो या मरो की स्थिति, क्या अब भी बची है प्लेऑफ की उम्मीद?