पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने ममता बनर्जी की जीत का दावा करते हुए एक बड़ा राजनीतिक दांव खेला है।
पप्पू यादव का आर-पार वाला ऐलान सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में पप्पू यादव ने दो टूक शब्दों में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के अलावा कोई और नहीं जीतेगा। उन्होंने ऐलान किया कि यदि ममता बनर्जी हारती हैं और बीजेपी जीतती है, तो वे जनसेवा, मदद करना और अपना संघर्ष हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।
फालता में फिर मतदान, आयोग सख्त नतीजों से ठीक पहले चुनाव आयोग ने दक्षिण 24 परगना जिले के फालता विधानसभा क्षेत्र के 285 बूथों पर दोबारा मतदान का आदेश दिया है। इन बूथों पर 21 मई को वोटिंग होगी और 24 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
क्यों रद्द हुए वोट? आयोग ने 29 अप्रैल को हुए मतदान को रद्द कर दिया था। जांच में पाया गया कि इन बूथों पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई थी। इसके अलावा, डायमंड हार्बर और मोगराहाट के कुल 15 बूथों पर भी खामियां पाए जाने के बाद दोबारा मतदान कराया गया, जिसमें 88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अखिलेश यादव का भी समर्थन सिर्फ पप्पू यादव ही नहीं, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी को जीत का प्रबल दावेदार बताया है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा, दीदी थीं, दीदी जीतेंगी और दीदी ही रहेंगी। वे अकेली हैं जो लड़ भी रही हैं और जीत भी रही हैं।
बंगाल के नतीजों पर न केवल राज्य, बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पप्पू यादव का यह दावा आने वाले परिणामों में सच साबित होता है या नहीं।
*ये हुई मर्दों वाली बात..🔥
— Tejashwii Yadav (@TejashwiYdvRJD) May 3, 2026
पश्चिम बंगाल में ममता दीदी चुनाव नहीं जीती अगर गलती से भी बीजेपी जीत जाएगी...!!
तो पप्पू यादव जनता की सेवा करना मदद करना संघर्ष करना सब बंद कर देगा..🤒 pic.twitter.com/SX6ionOqYZ
फाल्टा विधानसभा सीट: चुनाव रद्द होने के पीछे की खौफनाक सच्चाई, मतदान में हुई थी ये धांधली
हैदराबाद में टूटा SRH का विजय रथ, KKR की लगातार तीसरी जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का गणित
दिल्ली दरबार में बिहार का ब्लूप्रिंट : सम्राट चौधरी की मुलाकातों से बढ़ा मंत्रिमंडल विस्तार का शोर
जूता पड़ जाता... : आतंकवादी वाले बयान पर समय रैना ने सुनील पाल को लिया आड़े हाथों, कपिल शर्मा के शो में मचा बवाल
शर्मनाक! ट्रेन में बैठी महिला के सामने शख्स ने पार की बेशर्मी की हदें, वीडियो देख भड़के लोग
मौत की टंकी: सिद्धार्थनगर में सीढ़ी टूटने से बच्चे की गई जान, 16 घंटे तक आसमान में अटकी रहीं दो सांसें
प्रयागराज: लिव-इन पार्टनर के खिलाफ एफआईआर के लिए 8 घंटे पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, मऊ में भी दिखा ऐसा ही ड्रामा
रोवमैन पॉवेल की जादुई कैच: आउट हुआ खतरनाक बल्लेबाज, लेकिन टूट गया हजारों का चश्मा
पप्पू यादव का नाम सुनते ही आपे से बाहर हुए अनंत सिंह, बोले- कौन कुत्ता-बिलाई?
फाल्टा में 100 बार भी हो रीपोलिंग, नतीजे नहीं बदलेंगे: बीजेपी को श्रेया पांडे की खुली चुनौती