प्रयागराज/मऊ: उत्तर प्रदेश में शनिवार का दिन हाई वोल्टेज ड्रामे के नाम रहा। प्रयागराज के फाफामऊ बाईपास पर एक युवती ने न्याय की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए, वहीं मऊ जिले में भी एक प्रेमिका को प्रेमी से शादी की जिद पूरी करने के लिए टॉवर का सहारा लेना पड़ा।
प्रयागराज: पुलिस की अनदेखी से नाराज थी युवती प्रयागराज में मूल रूप से बलिया की रहने वाली पल्लवी सिंह उर्फ चीकू दोपहर करीब डेढ़ बजे फाफामऊ बाईपास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। पल्लवी का आरोप था कि उसका लिव-इन पार्टनर और अधिवक्ता मोहम्मद आलम पुलिस के साथ मिलकर उसे परेशान कर रहा है।
पल्लवी का दावा है कि आलम और उसके साथियों ने उसके घर में चोरी की और उसके साथ मारपीट भी की। जब फाफामऊ थाने ने उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने से इनकार किया, तो उसने मजबूरन टंकी पर चढ़ने का रास्ता चुना।
8 घंटे बाद दर्ज हुआ मुकदमा करीब 8 घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और यातायात व्यवस्था भी बाधित रही। एसीपी थरवई अरुण परासर सहित पुलिस टीम ने कई बार युवती को नीचे उतरने के लिए मनाया, लेकिन वह अपनी मांग पर डटी रही।
अंततः, पुलिस ने पल्लवी की तहरीर पर अधिवक्ता मोहम्मद आलम सहित पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। रात करीब 9:40 बजे लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही युवती टंकी से नीचे उतरी।
मऊ में शादी के लिए टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका इसी तरह की एक अन्य घटना मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र में सामने आई। यहां शनिवार सुबह एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। ग्रामीणों ने जब युवती को टावर पर देखा, तो पुलिस को सूचना दी।
वहां भी करीब डेढ़ घंटे तक ड्रामा चला। ग्रामीणों और पुलिस के आश्वासन के बाद युवती नीचे उतरी। पुलिस ने जांच में पाया कि प्रेमी और प्रेमिका दोनों नाबालिग हैं, जिसके बाद उनकी काउंसलिंग कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
*प्रयागराज के फाफामऊ बाईपास पर उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब एक युवती लिव इन पार्टनर और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। करीब 8 घंटे तक वह टंकी पर रही। #prayagraj pic.twitter.com/6bc70cHiZG
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) May 3, 2026
पुणे दुष्कर्म मामला: जब तक न्याय नहीं, तब तक कोई नेता न आए , पीड़िता के पिता की दो टूक
मौत की ऊंचाई: सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी से गिरे 3 बच्चे, सेना के हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू
ट्विंकल-ट्विंकल सिखाने के लिए 2.5 लाख रुपये? स्कूल फीस का वायरल स्नैपशॉट देख इंटरनेट हैरान
वह मेरा छोटा भाई है : वैभव सूर्यवंशी को अनप्रोफेशनल बोलने पर जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
सिर छोड़, बाकी सब तोड़ दो : सिंगरौली में आदिवासी युवक के साथ बर्बरता, पत्नी गिड़गिड़ाती रही
समृद्ध गढ़चिरोली का नया दौर: विकास, शांति और पर्यावरण के त्रिसूत्री फॉर्मूले से बदलेगी जिले की तस्वीर
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: सम्राट चौधरी की दिल्ली दौड़, क्या अमित शाह ने फाइनल कर दी बीजेपी की लिस्ट?
IPL में कर्नाटक के नए सितारे का उदय: स्मरण रविचंद्रन का ड्रीम डेब्यू, नीतीश रेड्डी की जगह मिला मौका
पश्चिम बंगाल चुनाव: मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा, हर टेबल पर होगी पैनी नजर
IPL 2026: हार्दिक पांड्या की इन 2 बड़ी गलतियों ने डुबोई मुंबई इंडियंस की नैया!