नागपुर: भीवापुर तहसील के धामनगांव में शनिवार शाम कुदरत और लापरवाही का ऐसा संगम दिखा जिसने पूरे गांव को तबाह कर दिया। खेत में जलाई गई कचरे की एक चिंगारी और तेज हवाओं ने मिलकर आधे गांव को खाक में मिला दिया।
कैसे भड़की तबाही की आग? घटना शाम करीब 6:30 बजे की है। गांव के पास एक खेत में कचरा जलाया जा रहा था। तभी अचानक आए तेज तूफान ने आग की चिंगारी को उड़ाकर रिहायशी इलाके के एक घर पर गिरा दिया। गर्मी का मौसम और तेज हवाओं ने आग को कुछ ही मिनटों में बेलगाम कर दिया। आग एक घर से दूसरे घर की ओर ऐसे बढ़ी जैसे कोई जलता हुआ गोला हो।
जान बचाने की मची जद्दोजहद आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गांव में चीख-पुकार मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। इस अफरा-तफरी में 4 से 5 लोग गिरकर घायल हो गए। लोगों ने जो कुछ हाथ लगा, उसे लेकर जान बचाई, लेकिन घरों में रखा अनाज, कपड़े और साल भर की जमा-पूंजी देखते ही देखते राख हो गई। बिजली कट जाने के कारण अंधेरे में राहत कार्य और भी कठिन हो गया।
दमकल की राह में बाधा सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां रवाना हुईं, लेकिन गांव की संकरी गलियां मुसीबत बन गईं। चार में से केवल दो गाड़ियाँ ही मुख्य घटनास्थल तक पहुँच सकीं। बाद में नागपुर शहर से और अतिरिक्त गाड़ियां मंगवानी पड़ीं। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल म्हस्के समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
भारी आर्थिक नुकसान, राहत की आस गनीमत रही कि इस भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों की कमर टूट गई है। बड़ी संख्या में मवेशी झुलस गए और किसानों के गौशाला व अनाज के भंडार पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। देर रात तक आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन और ग्रामीण जूझते रहे। फिलहाल, बेघर हुए ग्रामीण अब सरकार से मुआवजे और पुनर्वास की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
*नागपूर : जिल्ह्यातील भिवापूर तालुक्यातील धामणगाव विद्यामंदिर येथे भीषण आगीत निम्म्या गावाची राखरांगोळी झाली. या आगीत शेतकऱ्यांच्या गोठ्याला बांधलेली जनावरे दगावली असून अनेकांची घरे जळाल्याने संसार उद्ध्वस्त झाले. pic.twitter.com/IcCePy4wvS
— Vaibhav Deshmukh (@Vaibhav78630215) May 2, 2026
बरगी डैम क्रूज हादसा: जब मौत सामने थी, तब स्टाफ ने बांटी लाइफ जैकेट; किसकी लापरवाही से गई जान?
पश्चिम बंगाल: मतदान केंद्रों पर बवाल, टीएमसी और भाजपा समर्थकों में तनातनी
# असम में सियासी पारा गर्म: कांग्रेस का आरोप- चोरी के दम पर जीतना चाहती है बीजेपी
PSL 2026: एलिमिनेटर मैच में भिड़े मोहम्मद अली और मार्क चैपमैन, मैदान पर मची अफरा-तफरी
अजमेर दरगाह बनाम शिव मंदिर विवाद: कानूनी दांव-पेच के बीच कोर्ट का बड़ा फैसला सुरक्षित
NEET UG 2026: 22.79 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, NTA ने जारी की सख्त एडवाइजरी और ड्रेस कोड
# मौत से टकराता सर्विस बॉय : एसी रिपेयरिंग के नाम पर जानलेवा स्टंट!
बंगाल चुनाव: अधीर रंजन चौधरी का टीएमसी पर बड़ा हमला, कहा- गुंडों के दम पर लोकतंत्र की हत्या
मनाली: उद्घाटन के कुछ ही घंटों में कूड़ेदान बना स्मार्टफोन चार्जिंग पॉइंट, वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल
वैभव सूर्यवंशी को उकसाना काइल जैमीसन को पड़ा महंगा, BCCI ने लिया कड़ा एक्शन