पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में रोमांच के साथ-साथ विवादों ने भी जोर पकड़ लिया है। टूर्नामेंट के दूसरे एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान हैदराबाद किंग्समेन के तेज गेंदबाज मोहम्मद अली और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन के बीच जमकर बहस हुई, जिसने देखते ही देखते हाथापाई का रूप ले लिया।
क्या हुआ मैदान पर? यह विवाद पारी के 16वें ओवर में हुआ। मोहम्मद अली गेंदबाजी कर रहे थे और मार्क चैपमैन स्ट्राइक पर थे। पांचवीं गेंद के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे की ओर आक्रामक ढंग से बढ़ने लगे। माहौल को तनावपूर्ण होते देख साथी खिलाड़ियों और अंपायरों को बीच-बचाव के लिए मैदान पर आना पड़ा।
रोमांचक मुकाबले के बीच तनाव यह मैच पहले से ही काफी दबाव भरा था। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे। जवाब में इस्लामाबाद को जीत के लिए आखिरी ओवर में मात्र 6 रनों की जरूरत थी। हालांकि, हुनेन शाह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आखिरी ओवर में केवल 4 रन दिए और हैदराबाद को 2 रनों से रोमांचक जीत दिलाई।
खराब शुरुआत के बाद फाइनल का सफर हैदराबाद किंग्समेन के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत में टीम अपने शुरुआती 4 मैच हार गई थी, जिसके बाद उनकी कड़ी आलोचना हुई। लेकिन मार्नस लाबुशेन की कप्तानी में टीम ने शानदार वापसी की और अब फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
अब फाइनल की बारी इस जीत के साथ ही हैदराबाद किंग्समेन ने फाइनल का टिकट कटा लिया है। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना पेशावर जल्मी से होगा। हालांकि, मैच के दौरान हुई चैपमैन और अली की झड़प सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और फैंस इस घटना की खूब आलोचना कर रहे हैं।
M Ali vs Chapman😭😭😭 pic.twitter.com/mQPS4Ra08I
— Team Shaheen Afridi (@Team_Shaheen_) May 1, 2026
‘खिड़की से पत्थर मारेंगे’... समय रैना की हाजिरजवाबी पर सिद्धू हुए लोटपोट, कपिल ने ली रणवीर की क्लास
दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं बनती : अखिलेश के तंज पर यूपी की सियासत में उबाल
बंगाल चुनाव: स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए EC का बड़ा कदम, 165 नए ऑब्जर्वर तैनात
संदीप पाठक की फरारी और पंजाब पुलिस की दबिश: गिरफ्तारी पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
बंगाल में चुनावी नतीजों से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा: पुनर्मतदान जारी, सुप्रीम कोर्ट में आज काउंटिंग पर सुनवाई
दिल्ली जनगणना 2027: घर बैठे पूरी करें स्व-गणना, सीएम और एलजी ने की नागरिकों से खास अपील
IPL में मौका नहीं तो क्या हुआ, अर्जुन तेंदुलकर पर लुटाए लाखों, बनी नई टीम
गुडनाइट भाई, चलो बिस्तर पर चलते हैं: ट्रंप ने फिर उड़ाया मुस्लिम सांसद का मजाक
हवा में लटकी मौत से जंग: परिवार का पेट पालने के लिए जान जोखिम में डाल रहा मजदूर
वैभव सूर्यवंशी के साथ बदसलूकी पड़ी भारी, BCCI ने 6 फुट 8 इंच के गेंदबाज को सिखाया सबक