इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा होने के बावजूद अर्जुन तेंदुलकर को अब तक मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला है। लेकिन इस बीच, क्रिकेट के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। अर्जुन तेंदुलकर को एक नई टीम ने मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ लिया है, जिससे टी20 मुंबई लीग के ऑक्शन में हड़कंप मच गया है।
नीलामी में मची जबरदस्त जंग टी20 मुंबई लीग के हालिया ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर के लिए टीमों के बीच जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिली। अर्जुन ने अपना बेस प्राइस केवल 2 लाख रुपये रखा था, लेकिन बोली के दौरान यह रकम तेजी से बढ़ती गई। अंततः ARCS अंधेरी ने उन्हें 10 लाख रुपये की मोटी रकम में अपनी टीम का हिस्सा बना लिया। यह उनके बेस प्राइस से 5 गुना अधिक है।
शिवम दुबे और मुशीर खान के साथ खेलेंगे अर्जुन 26 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर पहली बार मुंबई की इस लीग में खेलते नजर आएंगे। वे अब टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे के साथ खेलेंगे, जिन्हें अंधेरी की टीम ने 20 लाख रुपये में रिटेन किया है। टीम ने इसके अलावा सरफराज खान के भाई मुशीर खान को भी 11 लाख रुपये में खरीदकर अपनी बॉन्डिंग मजबूत कर ली है।
IPL में क्यों नहीं मिला मौका? आईपीएल 2026 में अर्जुन तेंदुलकर लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG ने अर्जुन को मुंबई इंडियंस (MI) से 30 लाख रुपये में ट्रेड किया था। हालांकि, आईपीएल का मौजूदा सीजन अपने आधे सफर को पार कर चुका है, लेकिन अर्जुन को अब तक लखनऊ के लिए अपना डेब्यू करने का मौका नहीं मिल सका है।
MCA ने दी विशेष अनुमति अर्जुन तेंदुलकर के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने विशेष छूट दी है। नियम के अनुसार, कोई भी खिलाड़ी आईपीएल के अलावा साल में केवल एक ही लीग खेल सकता है। चूंकि अर्जुन फिलहाल गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए उन्हें टी20 मुंबई लीग में खेलने के लिए बोर्ड से हरी झंडी लेनी पड़ी। उम्मीद है कि जून के पहले हफ्ते में इस लीग का आगाज हो सकता है।
*ARJUN TENDULKAR IN T20 MUMBAI LEAGUE 2026 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 2, 2026
- ARCS Andheri secured Arjun Tendulkar for 10 Lakhs in the Auction 💰
He will be playing with T20 World Cup winner Shivam Dube. pic.twitter.com/nrbLchcm3O
हरिद्वार: गंगा घाट पर कुत्ते को नहलाने पर मचा बवाल, महिला की हरकत देख भड़के श्रद्धालु
बस सिलेंडर छोड़ दीजिए : नगर निगम की कार्रवाई के बीच बिलख पड़ी महिला, वीडियो देख पसीजा लोगों का दिल
प्रधानमंत्री बनते ही गर्मी में बंद होंगे स्कूल: सोशल मीडिया पर छा गया यह नन्हा लीडर
अचानक गूंजे मोबाइल, स्क्रीन पर फ्लैश हुआ इमरजेंसी अलर्ट : घबराएं नहीं, यह है भारत की नई सुरक्षा ढाल
8वें वेतन आयोग का बिगुल: दिल्ली के बाद अब इन शहरों में होगी वेतन वृद्धि पर सीधी बात
PM इंटर्नशिप स्कीम: पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं 9,000 रुपये, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
मारकर गंगा में बहा देंगे : पश्चिम बंगाल में दोबारा वोटिंग के दौरान TMC पर महिलाओं को धमकाने का आरोप
अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर RCB का पोस्ट बना विवाद की वजह, फैंस ने लगाए पक्षपात के आरोप
PSL फाइनल में पहुँचते ही छलके मार्नस लाबुशेन के आंसू, बोले- यह लीग हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगी
हरिद्वार गंगा घाट पर पालतू डॉग को नहलाने का विवाद; महिला ने श्रद्धालुओं को दिया श्राप